Commercial Advertisment

Chatra Crime : हथियार के साथ टीएसपीसी के तीन उग्रवादी धराए, बड़ी घटना…

Chatra Crime : चतरा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार व कारतूस के साथ टीएसपीसी के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।

त7बह 22Scope News

गिरफ्तार अपराधियों में पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के बरसताइसा गांव निवासी विकास कुमार यादव, छतरपुर थाना क्षेत्र के डाली गांव निवासी गुड्डू यादव तथा पाटन थाना क्षेत्र के सिकीमेराल गांव निवासी तस्लीम अंसारी का नाम शामिल है।

Chatra Crime : जानकारी देते एसपी
Chatra Crime : जानकारी देते एसपी

Chatra Crime : दो पिस्टल, एक देशी कट्टा सहित कई हथियार बरामद

एसपी विकास कुमार पांडेय ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के मकसद से इलाके में जमा होने वाले हैं। जिसके बाद एक टीम का गठन किया गया और फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीनों उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Chatra Crime : जब्त हथियार
Chatra Crime : जब्त हथियार

इस दौरान उनके पास से इनके पास से दो पिस्टल, एक देशी कट्टा, एक सिक्सर, पांच जिंदा कारतूस व दो सुतरी बम बरामद किया गया है। गिरफ्तार उग्रवादी टीएसपीसी कमांडर गौतम जी व नगीना उर्फ डॉक्टर के लिए काम करते थे।

WhatsApp New Features: अब ग्रुप में नहीं खोएंगे जरूरी मैसेज, बिना...

WhatsApp ने ग्रुप चैट को आसान बनाने के लिए नए फीचर्स जोड़े हैं। अब जरूरी मैसेज अनिश्चित समय तक पिन कर सकेंगे। नए सदस्यों...

Jharkhand SIR 2026: 4 नवंबर को सभी बूथों पर BLO-BLA की...

झारखंड में SIR प्रक्रिया के तहत 4 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर BLO और BLA-2 की बैठक होगी। 1 से 12 नवंबर तक...

November 2026 Festivals Calendar: नवंबर में धनतेरस, दिवाली से छठ और...

नवंबर 2026 में धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ महापर्व, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती समेत कई प्रमुख त्योहार मनाये जाएंगे। जानें...