गढ़वा : रंका प्रखंड के बरवाडी पंचायत में दुर्गा पूजा के अवसर पर झामुमो के बैनर तले हर्ष फायरिंग और रंगारंग आर्केस्ट्रा प्रोग्राम करने की खबर आई है.

बताया जा रहा है कि दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में झामुमो के युवा जिला अध्यक्ष नितेश सिंह और बरवाडी पंचायत के मुखिया द्वारा आर्केस्ट्रा में हवाई फायरिंग की गई. हवाई फायरिंग की इस घटना पर प्रशासन भी मौन है, सवाल यह है कि जब पूरे झारखंड में कोरोना गाइड लाइन लागू है, प्रशासन की कोशिश इसे सख्ती से लागू करवाने की है, तब दुर्गा पूजा के अवसर पर इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन की अनुमति किसने प्रदान की.
रिपोर्टः सुजीत धर दुबे
चलती ट्रेन में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 महिला समेत तीन को लगी गोली







