डाक प्रमंडल रोहतास की ओर से सासाराम में तिरंगा यात्रा का आयोजन

सासाराम : डाक प्रमंडल रोहतास में आज सासाराम में तिरंगा यात्रा निकाला गया। रोहतास डाक प्रमंडल अधीक्षक संतोष कुमार तिवारी के मौजूदगी में तिरंगा यात्रा निकाला गया। तिरंगा यात्रा में काफी संख्या में रोहतास प्रमंडल के डाककर्मी मौजूद रहे। सासाराम डाकघर से लेकर जीटी रोड तक तिरंगा यात्रा में लोग शामिल हुए।

वहीं हर घर तिरंगा के तहत रोहतास में डाक विभाग ने 30 हज़ार से अधिक तिरंगा लोगों को उपलब्ध कराया है। दो किस्म के तिरंगा डाकघर सासाराम ने लोगों को उपलब्ध कराया है। डाक अधीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने उक्त जानकारी दी है।

https://22scope.com/bjp-unit-took-out-a-curse-march-in-sasaram/

दयानन्द तिवारी कि रिपोर्ट

Share with family and friends: