गया भाई का चुनाव का प्रचार करने, इधर चोरों ने बंद घर से लूट लिया जेवर और नकदी

Danapur– दानापुर के भट्टा में चोरों ने घर बंद कर भाई का चुनाव प्रचार करने गए सौरव के घर से 4 लाख के जवेरात सहित 1 लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया. सुबह जब पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा तब जाकर इसकी सूचना सौरव को दी गई.

बताया जा रहा है कि सौरव घर बंद कर अपने भाई का चुनाव का प्रचार करने गए थें, इस बीच चोरों ने बंद घर देख कर अपना हाथ साफ कर दिया. घटना की जानकारी मिलने पर सौरव जब घर पहुंचा तब देखा की चोरों ने मेन गेट तोड़ कर घर के हर कमरे का ताला तोड़ कर नकदी और जेवर पर हाथ साफ कर दिया.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की तहकीकात में जुट गयी है.

रिपोर्ट – पंकज राज

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img