राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिये प्रत्येक गुरुवार को होगी उद्योग वार्ता, मुख्य सचिव करेंगे निवेशकों से सीधा संवाद
पटना : राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जाने वाली उद्योग वार्ता अब 2 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सामान्यतः प्रत्येक गुरुवार को आयोजित होने वाली यह बैठक इस बार 1 जनवरी (गुरुवार) के स्थान पर 2 जनवरी को आयोजित की जाएगी।

साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम निवेशकों के लिए बनेगा प्रभावी मंच
उल्लेखनीय है कि उद्योग वार्ता की शुरुआत मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने निवेशकों से सीधे संवाद स्थापित करने और राज्य में उद्योग स्थापना की प्रक्रिया को सरल बनाने के उद्देश्य से की थी। यह साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम निवेशकों के लिए एक प्रभावी मंच बनकर उभरा है।
उद्योग वार्ता से निवेश को मिलेगी गति
अब तक इस वार्ता में कई प्रमुख औद्योगिक समूहों ने हिस्सा लिया है और बिहार में निवेश को लेकर सकारात्मक रुचि दिखाई है। राज्य सरकार को उम्मीद है कि उद्योग वार्ता के माध्यम से निवेश को गति मिलेगी और औद्योगिक विकास को नया आयाम प्राप्त होगा।
Highlights


