बीजेपी सांसद को सबक सीखाने के लिए कांग्रेस विधायक ने रिक्शावाले से कराया पुल का उद्घाटन

बीजेपी सांसद को सबक सीखाने के लिए कांग्रेस विधायक ने रिक्शावाले से कराया पुल का उद्घाटन

जामताड़ा : बीजेपी सांसद को सबक सीखाने के लिए कांग्रेस विधायक ने रिक्शावाले से कराया पुल का उद्घाटन-

न तो ज्यादा ताम-झाम था, न अधिकारियों की फौज पहुंची थी

और न ही वैसी भीड़ उमड़ी थी जैसी कि आमतौर पर सांसद-विधायक के कार्यक्रमों में उमड़ती है.

अलबत्ता मौका ख़ास जरूर था. ये पब्लिसिटी स्टंट और

राजनीति का ऐसा कॉकटेल था जिसके लिए कांग्रेस विधायक इरफ़ान अंसारी जाने जाते हैं.

जामताड़ा का रेलवे ओवर ब्रिज बनकर तैयार था.

उद्घाटन के लिए बीजेपी के स्थानीय सुनील सोरेन के साथ-साथ

रेलवे के अधिकारियों और स्थानीय विधायक इरफ़ान अंसारी को भी मौजूद रहना था.

लेकिन बीजेपी सांसद के साथ कांग्रेस विधायक का सामंजस्य बैठ नहीं पा रहा था.

राजनीति बीच में आ गई थी. इस चक्कर में पुल का उद्घाटन नहीं हो पा रहा था.

आखिरकार इरफ़ान अंसारी ने एक तीर से दो शिकार करने की तरकीब निकाली. उन्होंने एक तरफ बीजेपी की राजनीति की काट निकाली, वहीं दूसरी ओर जनता से तालियां भी बटोरी.

रिक्शा की ड्राइविग सीट पर खुद बैठे इरफ़ान अंसारी

jamtara bridge1 22Scope News

उन्होंने रिक्शावाले से फीता कटवा दिया और खुद जा बैठे रिक्शा की ड्राइविग सीट पर. रिक्शा चला कर पुल पार किया और इसके साथ ही पुल पर आवाजाही शुरू हो गई. पत्रकारों ने पूछा तो बोले कि बीजेपी सांसद राजनीति कर रहे थे और जनता परेशान हो रही थी. अब वो ठहरे जनता के सेवक. इसलिए एक गरीब रिक्शावाले से फीता कटवा कर पुल को चालू करा दिया.

भाजपा ने दर्ज करायी आपत्ति

उन्होंने रेलवे द्वारा लगाए गए बेरीकेट को भी हटवा दिया. दूसरी ओर विधायक द्वारा सांसद तथा रेलवे अधिकारी की अनुपस्थिति में पुल का उद्घाटन कराए जाने पर भाजपा ने आपत्ति दर्ज कराई है. रेल मंत्री वह आसनसोल डीआरएम को ट्वीट कर विधायक पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है.

रिक्शा चालक से विधायक ने करवाया उद्घाटन

विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि मैंने पुल का उद्घाटन नहीं किया है. बल्कि रिक्शा चालक ने उद्घाटन किया है. इस पुल को मैंने बनवाया है, परंतु सांसद राजनीति कर रहे हैं. इसलिए पुल का उद्घाटन नहीं हो पा रहा था. लोग परेशान थे. जिस कारण रिक्शा चालक और ऑटो चालक वाले लोगों ने आज पुल का उद्घाटन किया है. अगर सांसद को कोई परेशानी है तो वह फिर से उद्घाटन कर सकते हैं. हालांकि अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि स्कूल के चालू होने से लोगों को काफी सुविधा होगी.

आपको बता दें कि जामताड़ा में रेलवे ओवर ब्रिज बनकर लगभग एक माह से तैयार है परंतु सांसद व विधायक के बीच आपसी सामंजस्य नहीं रहने के कारण पुल का उद्घाटन की तिथि तय नहीं हो पा रही थी जिस कारण लोगों द्वारा तरह-तरह की बातें कही जा रही थी.

रिपोर्ट: उज्ज्वल

विधायक इरफान अंसारी के बिगड़े बोल, कहा सीपी सिंह के पेट और भानु प्रताप शाही के गाल से भी सुंदर बनेगी सड़क

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img