गडकरी से मिले मंत्री मिथिलेश, अचला की समस्या बताई

राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री ने दिया समस्या के निदान का आश्वासन

NEW DELHI: नई दिल्ली में केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से गढ़वा विधायक और पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बुधवार को मुलाकात की. इस दौरान मंत्री ठाकुर ने गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के अचला गांव में बाईपास निर्माण में पड़ रहे कब्रिस्तान के मामले की समस्या से केंद्रीय मंत्री गडकरी को अवगत कराया. इस मामले में केंद्रीय मंत्री ने जल्द ही समस्या के निराकारण का आश्वासन दिया है. नितिन गडकरी ने तत्काल विभागीय पदाधिकारियों को वस्तुस्थिति की जानकारी ले कर समस्या का निदान करने का निर्देश दिया है.

mithilesh thakur 22Scope News
केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिलते मंत्री मिथिलेश ठाकुर.

गडकरी ने कहा- जल्द ही समस्या का हो जाएगा समाधान: मिथिलेश

मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने बताया कि उन्होंने पूर्व में भी केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष को पत्राचार कर इस समस्या से अवगत कराते हुए निदान कराने का आग्रह किया था. लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई. मंत्री ठाकुर ने कहा कि वे अपनी पूरी क्षमता लगाकर इस समस्या का निराकरण कराने के लिए प्रयासरत हैं. उन्होंने समस्याओं के जल्द समाधान हो जाने की उम्मीद जताई है. इसके लिए बेहतर वैकल्पिक व्यवस्था बनने की पूरी उम्मीद है.उन्होंने अचला वासियों से परेशान नहीं होने की अपील की है.उन्होंने सभी से धैर्य बरतने की अपील की है. वे इसके लिए लगातार प्रयासरत हैं. केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में मंत्री मिथिलेश ठाकुर सहित मदनी खान, सिराज अहमद और जावेद अली अंसारी मौजूद थे.

Karbigahiya Mithapur Flyover: रेल यात्रियों का सफर होगा आसान, CM सम्राट...

Karbigahiya Mithapur Flyover, पटना: राजधानी पटना में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में शुक्रवार को दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री...

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan: रक्षा बंधन पर बहनों के बीच...

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan, पटना: रक्षा बंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आई बहनों...

ESL Steel Project Jeevika: 25 महिला लाभार्थियों के साथ ESL Steel...

ESL Steel Project Jeevika: रक्षाबंधन के अवसर पर ESL Steel Limited ने प्रोजेक्ट जीविका के तहत गिधटांड़ (हुटुपाथर) स्थित जूट मॉडल सेंटर में विशेष...