कल राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री आएंगे झारखंड

रांची. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर कल झारखंड आएंगे। साथ ही कल ही वे धनबाद जाएंगे। वहां एनडीए प्रत्याशी ढुल्लू महतो के नामांकन में शामिल होंगे और दोपहर तीन बजे प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम 7 बजे रांची पहुंचकर मारवाड़ी धर्मशाला हरमू में प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक करेंगे। उनका रात्रि विश्राम रांची में ही होगा।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का झारखंड दौरा

वहीं 1 मई को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हजारीबाग जाएंगे, जहां वे एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे और हजारीबाग के तर्जन मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम शर्मा देर शाम रांची से लौटेंगे। इस दौरान उनके साथ नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी भी रहेंगे।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री भी कल आएंगे झारखंड

वहीं केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी 30 अप्रैल को रांची आएंगे। रांची से वे हेलीकॉप्टर द्वारा जमशेदपुर जाएंगे। वहां एनडीए प्रत्याशी विद्युतवरण महतो के नामांकन में सुबह 11 बजे शामिल होंगे। इसके बाद शेखावत साकची में आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उनके साथ प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉक्टर प्रदीप वर्मा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय भी रहेंगे।

वहीं भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई 30 अप्रैल को लोहरदगा और गुमला जाएंगे। डॉ. बाजपेई गुमला और लोहरदगा में पार्टी द्वारा आयोजित बैठक एवं स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके साथ प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह भी मौजूद रहेंगे।

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...