हेमंता विश्वा शर्मा के झारखंड दौरे पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की आपत्ति

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्वा शर्मा के झारखंड दौरे को लेकर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि असम सरकार की ओर से आवेदन देने पर झारखंड सरकार हेमंता विश्वा शर्मा के लिए बंगला आवंटित करेगी। इस पर हेमंता विश्वा शर्मा ने जोरदार पलटवार किया है, मामले पर कहा है कि उन्हें बंगला की कोई जरूरत नहीं है और उनके लिए कार्यकर्ताओं का घर ही पर्याप्त है।

हेमंता विश्वा शर्मा, जो बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी हैं, झारखंड में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर लगातार दौरे पर हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा की सुप्रिया भट्टाचार्य ने कहा कि हेमंता के बार-बार दौरे की वजह से काफी खर्च हो रहा है और सुझाव दिया कि असम सरकार झारखंड सरकार से बंगला आवंटन की दरख्वास्त करे।

हेमंता ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका बंगला का कोई शौक नहीं है और कार्यकर्ताओं का घर उनके लिए काफी है। उन्होंने यह भी कहा कि बंगला का शौक झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं को है, न कि उन्हें।

सोमवार रात को हेमंता विश्वा शर्मा पूर्व सांसद आर के सिन्हा के घर ठहरे थे और आगे भी उनके झारखंड दौरे के दौरान रांची स्थित इसी घर में ठहरने की संभावना जताई जा रही है।

Awarapan 2: आवारापन 2 का दूसरा गाना Review: सिर्फ इमरान हाशमी,...

Awarapan 2 रांची: आवारापन 2 का दूसरा गाना किसी पारंपरिक रोमांटिक ट्रैक की तरह नहीं, बल्कि एक भावनात्मक यात्रा की तरह सामने आता है।...

Baghmara Employment Talks: सलानपुर माइंस में नियोजन पर बड़ा फैसला, पीयूष...

Baghmara Employment Talks: बाघमारा में BCCL एरिया-4 के तहत चलने वाली सलानपुर कोलियरी की RK आउटसोर्सिंग खदान में विस्थापित लोगों को नौकरी देने की...

Toxic का एक और खंजर: इश्क, जुनून और धोखे की आग...

रांची: Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups का पहला गाना 'तबाही' जहां यश और कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री को लेकर चर्चा में रहा, वहीं...