कृषि कानूनों के खिलाफ भारत बंद को सफल बनाने के लिए विपक्षी दलों का मशाल जुलूस

रांचीः केन्द्र सरकार की नई कृषि कानूनों के खिलाफ 27 सितंबर को आहूत भारत बंद की पूर्व संध्या पर विपक्षी दलों द्वारा झारखंड-बिहार में मशाल जुलूस निकाला गया.

रांचीः राजधानी रांची में गैर भाजपा दलों ने सैनिक मार्केट से मशाल जुलूस निकाल कर अल्बर्ट एक्का चौक पर खत्म किया. इस दौरान कृषि कानून के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई. मौके पर नेताओं ने कहा कि कल का भारत बंद ऐतिहासिक होगी और हर चौक चौराहे पर विपक्षी दलों के कार्यकर्ता भारत बंद को सफल बनायेंगे.

Mashal julush 02 22Scope News

जमशेदपुरः  कांग्रेस, झामुमो, राजद समेत गठबंधन के सभी दलों और समान विचारधारा के दलों ने आम बागान मैदान, साक्षी गोल चक्कर तक मशाल जुलूस निकाला. इस मशाल जुलूस में गठबंधन के सभी दल शामिल हुए. झामुमो जिला अध्यक्ष विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के बंद को सफल बनाने के लिए महागठबंधन दल के कार्यकर्ता और पदाधिकारी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे.

पटनाः भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने पटना सिटी में मशाल जुलूस निकाल आम लोगों से भारत बंद का आह्वान किया. मौके पर नेताओं ने कहा कि यह बंद केन्द्र सरकार की किसान विरोधी नीतियां और महंगाई से त्रस्त जनता को निजात दिलाने के लिए है, सरकार की निंद तोड़ने के लिए है, कल भारत बंद के दिन सभी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे और तमाम प्रतिष्ठान तथा वाहन को बंद करवायेंगे.

बोकारोः गैर भाजपा दलों की ओर से आहूत भारत बंद को सफल बनाने के लिए नया मोड़, बिरसा मुंडा चौक पर मशाल जुलूस निकाला गया. झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी ने कहा कि केंद्र सरकार के इस काले कानून के खिलाफ सम्पूर्ण भारत में

mshal Bokaro 22Scope News

भारत बंद का आयोजन किया जा रहा है. बोकारो में संयुक्त मोर्चा भारत बंद को सफल बनायेगी. इस दौरान सभी दुकान बंद और आवागमन बाधित रहेगा. जब तक केन्द्र सरकार इस काला कानून को वापस नहीं लेती, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा.

Nasha Mukt Bokaro Rally: नशे के खिलाफ बोकारो की हुंकार, DC-SP...

Nasha Mukt Bokaro Rally: सोमवार को बोकारो में नशीले पदार्थों के इस्तेमाल को रोकने और नशा-मुक्त समाज बनाने के मकसद से चलाए जा रहे...

VB-G RAM G योजनाओं में पारदर्शिता के लिए संसाधन सेवी को...

पटना : एक जुलाई से लागू होने वाली महत्वाकांक्षी विकसित भारत-जी राम जी (VB-G RAM G) योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बरतने के लिए...

मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा- संगठित होकर बाजार से जुड़ें किसान,...

पटना : शहर के बुद्ध मार्ग स्थित बिहार राज्य सहकारी संघ के परिसर में नाबार्ड की तरफ से 25 और 26 जून को आम...