महाशिवरात्रि कल, पटना में ट्रैफिक अलर्ट, दोपहर बाद कई इलाकों में रहेगा डायवर्जन

पटना : बिहार समेत पूरे भारत में महाशिवरात्रि का पर्व कल यानी 15 फरवरी को मनाया जा रहा है। इस दिन राजधानी पटना में अलग-अलग समितियों द्वारा शोभायात्राएं भी निकाली जारी हैं। जिसमें भीड़ को देकते हुए पटना पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें कई रूटों पर ट्रैफिक दोपहर बाद रोक दिया गया और कई जगह डाइवर्ट किया गया है। ये यात्राएं दोपहर तीन बजे से शुरू होकर खाजपुरा शिव मंदिर और बेली रोड पर पहुंचेंगी जहां भव्य अभिनंदन समारोह होगा।

एम्बुलेंस, अग्निशमन व अन्य अति आवश्यक वाहनों को छोड़कर सामान्य वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा – अधिकारी

आपको बता दें कि एसपी ट्रैफिक सागर कुमार, एसएसपी कार्तिकेय शर्मा और जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम द्वारा जारी संयुक्त आदेश के अनुसार, एम्बुलेंस, अग्निशमन और अन्य अति आवश्यक वाहनों को छोड़कर सामान्य वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। यात्रा कल यानी 15 फरवरी दोपहर तीन बजे से प्रभावी होगीष

प्रमुख ट्रैफिक डायवर्जन (नेहरु पथ/बेली रोड क्षेत्र)

– राजाबाजार फ्लाईओवर के नीचे दूसरा टीओपी मोड़ से जगदेव पथ मोड़ तक – सभी सामान्य वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा।

– रूपसपुर से चिड़ियाखाना गेट नंबर-1 तक – नगर सेवा/सिटी राइड बस/सीएनजी बसें फ्लाईओवर के ऊपर से चलेंगी।

– जगदेव पथ मोड़ से हवाई अड्डा/आयकर गोलंबर/पटना जंक्शन की ओर आने वाले ऑटो/व्यावसायिक वाहन – जगदेव पथ मोड़ से दक्षिण जगदेव पथ रोड में डायवर्ट होंगे, फुलवारी जेल मोड़ होते हुए गंतव्य पहुंच सकेंगे।

– दीघा/राजीवनगर/रणजीत कॉलोनी जाने वाले छोटे वाहन – पथ नंबर-4 (अंबेडकर पथ मोड़) से अंबेडकर पथ में डायवर्ट, फिर मौर्य पथ होते हुए आशियाना-दीघा रोड से गंतव्य।

– दूसरा टीओपी मोड़ से पूर्व से पश्चिम जाने वाले वाहन – दूसरा टीओपी से दक्षिण हवाई अड्डा पश्चिमी गेट की ओर डायवर्ट, फिर फुलवारी जेल मोड़ से जगदेव पथ होते हुए आगे।

– पूर्व से पश्चिम आशियाना/दीघा की ओर जाने वाले वाहन – राजाबाजार फ्लाईओवर के ऊपर से रूपसपुर पहुंचकर यू-टर्न लेकर अंबेडकर पथ होकर जाएंगे।

– आशियाना-दीघा रोड से नेहरु पथ आने वाले वाहन – पासपोर्ट ऑफिस मोड़ से अंबेडकर पथ होते हुए जगदेव पथ मोड़ या फुलवारी जेल मोड़ से पूर्व की ओर जा सकेंगे।

वैकल्पिक मार्गों के इस्तेमाल की सलाह

यात्रा के दौरान नेहरु पथ (बेली रोड) पर भीड़ बढ़ने की संभावना है, इसलिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी। ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें और अनावश्यक यात्रा टालें। इसके अलावा किसी भी दिक्कत परेशानी में पुलिस प्रशासन से संपर्क करने की अपील की गई है। पुलिस ने सभी से अपील की है कि त्योहार शांतिपूर्वक मनाएं।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने की 7 निश्चय पार्ट-3 के तहत ‘समृद्ध उद्योग-सशक्त बिहार’ के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा…

Saffrn

Trending News

CHC में डॉक्टरों की लापरवाही पर भड़के विधायक, दी कड़ी चेतावनी

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। विधायक राणा रणधीर ने सीएचसी...

बागमती नदी के कटाव से खतरे में ‘बड़ी मां कात्यायनी स्थान’,...

खगड़िया : खगड़िया जिले के सदर प्रखंड के ग्राम पंचायत राज उत्तर माड़र के तीन गछिया टोला स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल 'बड़ी मां कात्यायनी...

Vishnugarh नाबालिग के साथ दरिंदगी पर पुलिस का एक्शन तेज,6 संदिग्धों...

Jharkhand: झारखंड के हजारीबाग (Vishnugarh) में बीते दिनों एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी क्रूरता से हत्या कर दी गई थी जिसके...

बिहार बन रहा वाइल्डलाइफ टूरिज्म हब, बाघ, डॉल्फिन, सफारी व पक्षी...

पटना : बिहार के टाइगर रिजर्व, डॉल्फिन अभ्यारण्य, वन्यजीव अभ्यारण्य और सफारी अब इको टूरिज्म के प्रमुख केंद्र बनते जा रहे हैं। राज्य के...

मुख्यमंत्री ने वाल्मी परिसर पटना स्थित बिपार्ड स्किल पार्क के दक्षता...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वाल्मी (जल एवं भूमि प्रबंधन मध्यान) परिसर, पटना स्थित बिपार्ड स्किल पार्क के दक्षता भवन का निरीक्षण...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img