मुख्यमंत्री ने की 7 निश्चय पार्ट-3 के तहत ‘समृद्ध उद्योग-सशक्त बिहार’ के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक अणे मार्ग स्थित संकल्प सभागार में सात निश्चय पार्ट-3 के तहत ‘समृद्ध उद्योग सशक्त बिहार’ के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मुख्यमंत्री के समक्ष ‘समृद्ध उद्योग सशक्त बिहार’ से संबंधित विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत जानकारी दी। सूचना एवं प्रावैधिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह और गन्ना उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव के सेंथिल कुमार ने अपने-अपने विभागों द्वारा इस योजना के क्रियान्वयन के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। गन्ना उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव के सेंथिल कुमार ने बताया कि गोपालगंज जिले के सासामूसा चीनी मिल को जल्द ही शुरू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में जो भी बंद चीनी मिले हैं, उनकी जल्द से जल्द शुरुआत कराएं

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में जो भी बंद चीनी मिले हैं, उनकी जल्द से जल्द शुरुआत कराएं। राज्य में पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया, पूर्वी चंपारण जिले के बाराचकिया एवं मोतिहारी, गोपालगंज जिले के सासामूसा, सारण जिले के मढ़ौरा, मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर, समस्तीपुर जिले के समस्तीपुर एवं दरभंगा जिले के सकरी एवं रैयाम चीनी मिल बंद हैं। यह अच्छी बात है कि सासामूसा चीनी मिल जल्द शुरू किया जा रहा है। बाकी बंद पड़ी चीनी मिलों को भी जल्द से जल्द शुरू कराएं।

CM Meeting 2 22Scope News

CM नीतीश ने कहा- 7 निश्चय पार्ट-3 के तहत ‘समृद्ध उद्योग-सशक्त बिहार’ योजना का क्रियान्वयन ठीक ढंग से और तेजी से पूर्ण करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि सात निश्चय पार्ट-3 के तहत ‘समृद्ध उद्योग-सशक्त बिहार’ योजना का क्रियान्वयन ठीक ढंग से और तेजी से पूर्ण करें। पुरानी बंद चीनी मिलों के शुरू होने से किसानों को काफी फायदा होगा और लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। राज्य में नई चीनी मिलों की स्थापना के लिए भी कार्रवाई सुनिश्चित करें। बिहार को देश के पांच विकसित राज्यों में शामिल करने के लिए ऐक्शन प्लान के साथ चरणबद्ध ढंग से कार्य करें।

CM Meeting 1 22Scope News

समीक्षा बैठक में CM के साथ कई अधिकारी रहे मौजूद

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, गन्ना उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव के सेंथिल कुमार, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल, सूचना एवं प्रावैधिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह और सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

CM Meeting 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार के सांस्कृतिक वैभव को नई ऊंचाई देगा बजट 2026-27, कला एवं संस्कृति विभाग की महत्वपूर्ण घोषणाएं…

BIT Mesra Student Electric Shock: वॉलीबॉल खेलते ECE छात्र को लगा...

BIT Mesra Student Electric Shock, रांची: बीआईटी मेसरा में मंगलवार देर शाम वॉलीबॉल खेलते समय इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) विभाग के प्रथम वर्ष...

Samrat Chaudhary Viksit Bharat: विकसित भारत संकल्प सभा में CM सम्राट...

Samrat Chaudhary Viksit Bharat, पटना: पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में बुधवार को ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन...

YellowDots Talent DPI: अब Coaching के लिए पैसे की जरूरत नहीं?...

YellowDots Talent DPI: देशभर के युवाओं के लिए शिक्षा, AI skills और career opportunities तक पहुंच आसान बनाने की दिशा में YellowDots Talent Digital...