बेतिया : बेतिया पुलिस अधीक्षक (SP) डॉक्टर शौर्य सुमन द्वारा बेतिया समहरणालय चौक के पास यातायात संबधी जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें बिना हेलमेट व ट्रिपल लोड बाइक चला रहे बाइक चालक को रोककर यातायात के नियमो को पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया। साथ ही उन्हें एक गुलाब का फूल व हेलमेट दिया गया। सभी से अपील किया गया कि तेज रफ्तार से बाइक न चलाएं आगे पीछे बैठे व्यक्ति हेलमेट पहन यातायात के नियमों का पालन करते हुए बाइक चलाएं।
SP डॉक्टर शौर्य सुमन ने कहा- आज पूरे जिले में यातायात जागरूकता अभियान चला
इस संबंध में बेतिया पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन ने बताया कि आज पूरे जिले में यातायात जागरूकता अभियान चला। लोगों को यातायात नियमों को बताते हुए जागरूक करने का काम किया जा रहा है। बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहे बाइक चालक को रोक उन्हें गुलाब का फूल और एक हेलमेट दिया जा रहा है। साथ ही यह भी उन बाइक चालक को कहा जा रहा है बिना हेलमेट पहने कभी नहीं अपने घर से निकले। एसपी ने कहा कि हेलमेट पहन ही बाइक चलाएं और यातायात का सही से पालन करें।


यह भी पढ़े : नववर्ष पर हुड़दंग करने वाले हो जाएं सावधान, SP ने कहा- इन पर पुलिस की है खास नजर
दीपक कुमार की रिपोर्ट
Highlights


