राष्ट्रपति के Patna आगमन को लेकर बदली रहेंगी ट्रैफिक व्यवस्था, बाहर निकलने से पहले जान लें…

पटना: पीएमसीएच के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पटना (Patna) आ रही हैं। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर एक तरफ पीएमसीएच में पूरी व्यवस्था की गई है तो दूसरी तरफ जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया है। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर एयरपोर्ट से पीएमसीएच तक सड़कों पर पार्किंग की सख्त मनाही होगी तो कई रूटों पर आमजन का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने Patna की सड़क के साथ ही एयरपोर्ट पर आवागमन को लेकर एक दिशा निर्देश जारी किया है।

आगमन के अवसर पर Patna में यातायात व्यवस्था

  • मंगलवार की सुबह 11:00 बजे से वीवीआईपी के रूट से पार करने तक Patna हवाई अड्डा से फ्लाईट लेने वाले यात्री जिनको पटेल गोलम्बर से होकर हवाई अड्‌डा जाना हो उनसे अपील है कि वे मंगलवार को 11:00 बजे से पूर्व पटना हवाई अड्‌डा पहुँच जाये।
  • मंगलवार की सुबह 11:00 बजे से वीवीआईपी के रूट से पार करने तक की अवधि में यदि किसी को आकस्मिक परिस्थिति में Patna हवाई अड्‌डा जाना हो तो उनके लिए हज भवन के पास दक्षिणी लेन में एक वाहन की व्यवस्था रहेगी, जिसके माध्यम से उन्हें वीवीआईपी परिभ्रमण की स्थिति को देखते हुए पटना हवाई अड्डा पहुंचाया जायेगा।
  • उक्त अवधि में Patna हवाई अड्डा में प्रवेश और निकास के लिए हवाई अड्‌डा के पश्चिमी (निकास) द्वार का उपयोग किया जाएगा।
  • मंगलवार की सुबह 11:00 बजे से वीवीआईपी के रूट से पार करने तक एवं बुधवार की सुबह 09:00 बजे से वीवीआईपी के रूट पार करने तक की अवधि में पटेल गोलम्बर से Patna हवाई अड्‌डा जाने वाले यात्री निम्नांकित अन्य वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं
  • नेहरू पथ/सगुना मोड़/आशियाना दीघा रोड से पटना हवाई अड्डा जाने के लिए राजाबाजार होते हुए डुमरा चौकी से राईडिंग रोड होकर Patna हवाई अड्डा पश्चिमी गेट (निकास) द्वार जा सकते हैं या राजाबाजार से बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस रोड से बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम कार्यालय होते हुए आरण्य भवन रोड से Patna हवाई अड्‌डा पश्चिमी गेट (निकास) द्वार जा सकते हैं।
  • खगौल / फुलवारी की ओर से Patna हवाई अड्‌डा जागे के लिए टमटम पड़ाव होते हुए आमुकोड़ा मोड़ (जिला परिवहन कार्यालय, पटना) से बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 05 तिराहा होते हुए पटना हवाई अड्डा पश्चिमी गेट (निकास) द्वार जा सकते हैं।
  • बोरिंग रोड/राजीवनगर/पटेल नगर से हवाई अड्‌डा जाने वाले यात्री बोरिंग रोड से पाटलिपुत्रा गोलम्बर होते हुए राजीव नगर नाला वाले रोड से दीघा आशियाना रोड से राजा बाजार से डुमरा चौकी से पटना हवाई अड्डा पश्चिमी गेट (निकास) द्वार जा सकते हैं।
  • न्यू बाईपास से हवाई अड्डा जाने वाले यात्री न्यू बाईपास से मीठापुर से बेउर मोड़ से अनिसाबाद से टमटम पड़ाव होते हुए आमुकोड़ा मोड़ (जिला परिवहन कार्यालय, पटना) से बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-05 तिराहा होते हुए Patna हवाई अड्डा पश्चिमी गेट (निकास) द्वार जा सकते हैं।
  • पुरानी बाईपास से हवाई अड्‌डा जाने वाले यात्री पुरानी बाईपास से चिरैयाटाड़ पुल से जीपीओ गोलम्बर उपर से आर ब्लॉक उपर से हार्डिंग रोड से गर्दनीबाग 15 नं पुल से चितकोहरा से अनिसाबाद से टमटम पड़ाव होते हुए आमुकोड़ा मोड़ (जिला परिवहन कार्यालय, Patna) से बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-05 तिराहा होते हुए पटना हवाई अड्‌डा पश्चिमी गेट (निकास) द्वार जा सकते हैं।
  • पटना सिटी / गायघाट से अशोक राजपथ होकर हवाई अड्‌डा जाने वाले यात्री गायघाट चौराहा से गंगापथ से दीघा गोलम्बर (गंगा पथ) से जेपी सेतु एप्रोच्च पथ होते हुए रामजीचक आरओबी नीचे (अशोक राजपथ) से दीघा आशियाना रोड होते हुए राजाबाजार से डुमरा टीओपी से पटना हवाई अड्डा पश्चिमी गेट (निकास) द्वार जा सकते हैं।
  • पटेल गोलम्बर से राजभवन एवं Patna हवाई अड्‌डा की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। जिन वाहनों को पटना जंक्शन से अनिसाबाद, पटना हवाई अड्डा, राजा बाजार, आशियान मोड की ओर जाना हो, वे वाहन चिरौयॉटाड उपरी पुल-करविगहिया स्टेशन-मीठापुर उपरी पुल-यारपुर-गर्दनीबाग थाना होते हुये चितकोहरा गोलम्बर से अनिसाबाद टमटम पड़ाव होते हुये गंतव्य स्थल की ओर जा सकेगें।
  • डुमरा टीओपी से नेहरू पथ (बेली रोड) में हड़ताली मोड़ तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। जिन वाहनों को नेहरू पथ (बेली रोड) में हड़ताली मोड़ (पूरब बेली रोड) की ओर जाना हो ये जगदेवपथ-टमटम पड़ाव अनिसाबाद गोलम्बर-गर्दनीबाग आरओबी पश्चिमी छोर-गर्दनीबाग थाना-यारपुर पुल-मीठापुर सब्जी मंडी उपर होते हुये अपने गंतव्य स्थल की ओर जा सकेगें।
  • पुलिस लाईन तिराहा से पूरब कारगिल चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रहेंगा। जिन वाहनों पुलिस लाईन से पूरब की ओर जाना हो, वे बुद्ध मार्ग से पूरब की ओर जा सकेंगे।
  • कारगिल चौक से पश्चिम गोलघर तिराहा तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन वर्जित रहेंगा। जिन वाहनों को कारगिल चौक से पश्चिम गोलघर तिराहा की ओर जाना हो, वे जेपी गोलम्बर से छज्जुबाग होते हुए बुद्ध मार्ग से जा सकेंगे।
  • जेपी गोलम्बर से चिल्ड्रेन पार्क की ओर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन वर्जित रहेंगा।
  • वीवीआईपी परिभ्रमण के दौरान निधारित कार्यक्रम के 15 मिनट पूर्व प्रतिनियुक्त पदाधिकारी वाहनों को डायवर्ट कराना सुनिश्चित करेगें।

पड़ाव वर्जित क्षेत्र

भारत के राष्ट्रपति के परिभ्रमण वाले मार्ग पटना हवाई अड्‌डा से लेकर बापू सभागार (कार्यक्रम स्थल) तक के मार्ग में सुबह 07:00 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक सभी प्रकार के वाहनों का पार्किंग वार्जित रहेगा।

कार्यक्रम स्थल पर वाहनों का प्रवेश एवं पार्किंग व्यवस्था

  • भारत के राष्ट्रपति के कारकेड वाहनों का प्रवेश / निकास एवं पार्किंग: कारकेड वाहनों का प्रवेश/निकास सम्राट अशोक कन्वेंशन सेन्टर के प्रवेश द्वार संख्या-05 से होगा गेट नं0-01 के पूरब खाली स्थान में कतारबद्ध तरीके से पार्क होगी
  • राज्यपाल / मुख्यमंत्री/ उप-मुख्यमंत्री के कारकेड वाहनों का प्रवेश/निकास एवं पार्किंग इन महानुभावों के कारकेड वाहनों का प्रवेश/निकास सम्राट अशोक कन्वेंशन सेन्टर के प्रवेश द्वार संख्या-05 से होगा एवं बापू सभागार के गेट नं0-01 के उत्तर, ज्ञान भवन से सटे खाली स्थान में कतारबद्ध तरीके से पार्क होगी।
  • आमंत्रित अन्य अतिविशिष्ट / विशिष्ट जन/मंत्रीगण/ विधायक/विधान पार्षद / प्रधान सचिव एवं विशिष्ट जनों के वाहनों का प्रवेश/निकास एवं पार्किंग इन महानुभावों के कारकेड वाहनों का प्रवेश/निकास सम्राट अशोक कन्वेंशन सेन्टर के प्रवेश द्वार संख्या-02 से होगा एवं ज्ञान भवन के अण्डरग्राउण्ड (वेस्मेंट) पार्किंग में होगी। ये वाहन अण्डरग्राउण्ड (वेस्मेंट) पार्किंग से पश्चिमी प्रवेश द्वार (गेट नं-02 के सामने) प्रवेश करेगी एवं निकलते अण्डरग्राउण्ड (वेस्मेंट) पार्किंग के पूर्वी प्रवेश द्वार से निकलकर सम्राट अशोक कन्वेंशन सेन्टर के प्रवेश द्वार संख्या-02 से वाहन आयेगी। प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/कर्मी इसे सुनिश्चित करायेगें।
  • मीडिया ओबी वैन: मीड़िया के ओबी वैन राष्ट्रपति के बापू सभागार आगमन से 02 घंटे पूर्व सम्राट अशोक कन्वेंशन सेन्टर के प्रवेश द्वार संख्या-02 से प्रवेश कर बापू सभागार के पूरब (गेट नं0-11) के पास) खाली स्थान पर पार्क होगी और इन वाहनों का निकास सभी वीवीआईपी/वीआईपी के निकलने के उपरांत होगा।
  • मीडियाकर्मी के शेष वाहन गाँधी मैदान में पार्क की जायेगी।
  • सामान्य पार्किंग: कार्य हेतु संबंद्ध पदाधिकारी एवं आमंत्रित अन्य महानुभावो के वाहनो की पार्किंग गाँधी मैदान के अंदर की जायेगी। इन वाहनों का प्रवेश गाँधी मैदान के गेट नं0-01/04/06/10 से होगा।

पटना हवाई अड्डा की पार्किंग व्यवस्था

  • पटना हवाई अड्डा (स्टेट हँगर में) भारत के राष्ट्रपति / राज्यपाल / मुख्यमंत्री, बिहार के कारकेड वाहनों की पार्किंग की जायेगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    PM पहुंचे भागलपुर, किसानों के साथ ही राज्य को दी कई सौगात, सीएम नीतीश ने कहा…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!