रांची नगर निकाय चुनाव में मतदान कर्मियों और सामग्री परिवहन के लिए 650 से अधिक वाहन लगाए जाएंगे। बस, कार, ईवी समेत सभी वाहनों की दैनिक दरें तय।
Transport Management in Ranchi रांची : रांची में नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए रांची जिला प्रशासन ने परिवहन व्यवस्था की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है। मतदान कर्मियों की आवाजाही, चुनावी सामग्रियों के सुरक्षित परिवहन और सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत अन्य अधिकारियों की ड्यूटी के लिए कुल 650 से अधिक वाहनों को चुनाव कार्य में लगाया जाएगा। इन वाहनों के लिए प्रशासन ने प्रतिदिन की दरें भी निर्धारित कर दी हैं।
Transport Management in Ranchi municipal elections: चुनाव ड्यूटी में बस, कार से लेकर ईवी तक शामिल
चुनाव कार्य में बस, मिनी बस, कार, जीप, ट्रक, ऑटो, टेंपो, बाइक, स्कूटर, साइकिल और इलेक्ट्रिक वाहन शामिल किए गए हैं। प्रशासन की ओर से पहली बार निकाय चुनाव में इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग किया जाएगा। यात्री बसों की दरें सीट क्षमता के आधार पर तय की गई हैं। 49 या उससे अधिक सीटों वाली बस के लिए प्रतिदिन 3530 रुपए, 33 से 48 सीटों वाली बस के लिए 2980 रुपए और 23 से 32 सीटों वाली बस के लिए 2520 रुपए भुगतान किया जाएगा।
मिनी बसों में 14 से 22 सीटों के लिए 1800 रुपए और 8 से 13 सीटों वाली मिनी बस के लिए 800 से 1400 रुपए प्रतिदिन की दर निर्धारित की गई है।
Key Highlights
रांची निकाय चुनाव के लिए 650 से अधिक वाहन तैनात होंगे
बस, मिनी बस, कार, ट्रक, ऑटो और ईवी सभी शामिल
पहली बार निकाय चुनाव में इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग
सभी वाहनों की प्रतिदिन की दरें प्रशासन ने तय कीं
21-22 फरवरी को मोरहाबादी मैदान में वाहनों का वेरिफिकेशन
Transport Management in Ranchi municipal elections: इलेक्ट्रिक वाहन और दो-तीन पहिया वाहनों की दरें तय
नगर निकाय चुनाव में पर्यावरण के अनुकूल व्यवस्था के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों को भी शामिल किया गया है। महिंद्रा एक्सयूवी 400 ईवी, टाटा नेक्सन ईवी और टाटा टिगोर ईवी के लिए एसी में 1470 रुपए तथा नॉन-एसी में 1280 रुपए प्रतिदिन दिए जाएंगे। टाटा पंच ईवी और टाटा टियागो ईवी के लिए एसी में 1340 और बिना एसी के 1170 रुपए तय किए गए हैं।
इलेक्ट्रिक ऑटो के लिए 620 रुपए, ई-रिक्शा और ई-कार्ट के लिए 400 रुपए प्रतिदिन निर्धारित किए गए हैं। वहीं मोटरसाइकिल और स्कूटर के लिए 250 रुपए तथा साइकिल के लिए 50 रुपए प्रतिदिन का भुगतान किया जाएगा।
Transport Management in Ranchi municipal elections: 21-22 फरवरी को मोरहाबादी मैदान में वाहन जमा
चुनाव ड्यूटी में लगाए जाने वाले सभी वाहन 21 और 22 फरवरी को मोरहाबादी मैदान में जमा किए जाएंगे। यहां वाहनों की साइनिंग और सत्यापन के लिए विशेष कार्यालय बनाया जाएगा। इसी स्थल से मतदान कर्मियों, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और अन्य चुनावकर्मियों को उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। इसके साथ ही सभी मतदान सामग्री भी यहीं से संबंधित गंतव्यों तक भेजी जाएगी। जिला प्रशासन ने वाहन मालिकों, ट्रांसपोर्टरों और स्कूल प्रबंधन को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।
Highlights


