Saturday, October 25, 2025
Loading Live TV...

Latest News

‘BJP-JDU सरकार ने किया बिहार की आस्था पर आघात, छठ यात्रियों के साथ निर्मम कुठाराघात’

पटना : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी (AICC) के महासचिव अविनाश पांडे ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्र की एनडीए सरकार द्वारा छठ व्रतियों के लिए किए गए ट्रेनों के इंतजाम को नाकाफी बताया। उन्होंने कहा कि देश में कुल 13,452 यात्री ट्रेनें ही हैं, तो फिर बिहार के लिए 12,000 ट्रेनों की झूठी खबर क्यों फैलाई गई? आज अमित शाह बिहार ठाठ-बाट से उड़नखटोले में आ रहे हैं और हमारे बिहारी भाई टॉयलेट में यातनाएँ पा रहे हैं।BJP-JDU सरकार ने छठ महापर्व के पवित्र अवसर पर समूचे बिहार की धार्मिक...

मधेपुरा में NDA का शक्ति प्रदर्शन, जीतन राम मांझी बोले – मोदी के नेतृत्व में भारत बनेगा विश्व की तीसरी सबसे बड़ी ताकत

मधेपुरा में NDA का शक्ति प्रदर्शन, जीतन राम मांझी बोले – मोदी के नेतृत्व में भारत बनेगा विश्व की तीसरी सबसे बड़ी ताकत मधेपुरा : सदर अनुमंडल के सिंहेश्वर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुमारखंड प्रखंड स्थित रामनगर में शनिवार को NDA समर्थित जदयू प्रत्याशी रमेश ऋषिदेव के समर्थन में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। सभा को पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, भाजपा नेता एवं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, तथा राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने संबोधित किया।भारत जल्द ही बनेगा तीसरी सबसे बड़ी महाशक्ति सभा में उमड़ी भारी भीड़ को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन...

Deoghar: सारठ में घरेलू विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर किया चाकू से हमला, हालत गंभीर

Deoghar: सारठ विधानसभा क्षेत्र के चितरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुआ गांव में शनिवार को घरेलू विवाद के दौरान एक दर्दनाक वारदात सामने आई। यहां बड़े भाई ने छोटे भाई पर जानलेवा चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना में घायल युवक की पहचान दीपक कुमार दास के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 12 बजे बड़े भाई शेखर कुमार दास ने किसी पारिवारिक विवाद के चलते अपने छोटे भाई दीपक पर बेवजह चाकू से कई वार किए।Deoghar: मां और बहन ने बचाई जान घटना के बाद घर में अफरातफरी मच गई। घायल...

पांच जून को रांची में भाजपा का जनजातीय महासम्मेलन

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

शामिल होंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

जमशेदपुर। आगामी पांच जून को राजधानी रांची में भारतीय जनता पार्टी की ओर से जनजातीय महासम्मेलन के जरिये देश को

आदिवासी संस्कृति का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर के इस महासम्मेलन में देशभर से हजारों जनजातीय समाज के

कार्यकर्ताओं के जुटने का लक्ष्य रखा गया है। इस सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

महासम्मेलन में जनजातीय समाज के केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और राष्ट्रीय पदाधिकारी सभी मौजूद रहेंगे। 5 जून को प्रस्तावित

जनजातीय महासम्मेलन को लेकर अनुसूचित जनजाति के मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने रविवार को

साकची स्थित जिला कार्यालय में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जमशेदपुर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली। मोर्चा के

जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष बिनानंद सिरका की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समीर उरांव ने सम्मेलन की सफलता के निमित्त

कई जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रांची में होने वाले जनजातीय महासम्मेलन भव्य एवं ऐतिहासिक होगी। जिसमें

आदिवासी समाज अपने-अपने आदिवासी परिधान, पारंपरिक वाद्य यंत्र नगाड़ा, मांदर, नृत्य मंडली, विभिन्न खोड़हा के टोली के

साथ शामिल होंगे। समीर उरांव ने कहा कि इस सम्मेलन में पूरे झारखंड की पारंपरिक झलक देखने को मिलेगी।

उन्होंने जमशेदपुर के अनुसूचित जनजातीय मोर्चा के कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में रांची आने का आह्वान किया।

इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से आदिवासी समाज के बीच जाकर उन्हें महासम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने का निर्देश दिया है।

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का चुनाव 31 जुलाई को

इससे पहले, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य समीर उरांव के जमशेदपुर पहुंचने

पर कार्यकर्ताओं ने फूल- माला और ढोल-नगाड़ों के संग भव्य स्वागत किया। मरीन ड्राइव पुल से साकची जिला कार्यालय

आने के क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर उनका स्वागत किया।

बैठक के दौरान पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व विधायक लक्षमण टुडू, गीता बालुमुचु, विजय कुमार मेलगंडी, आर के मांझी,

भुक्तु मार्डी, लखन मार्डी, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, काजू सांडिल, भूषण पाठ पिंगुवा, दीपक सुंडी,

चांद मनी कुंकल, अनूप टोप्पो, रमेश बास्के, मानोज सरदार, मुनिराम हेंब्रम, विनोद ओमांग, गुलशन, सोमा दिग्गी, फिलिप तिर्की,

संजय मुंडा, सुनील दिग्गी, सुशील कुमार हेसा, मनोज बोदरा, वीर सिंह बोदरा, पवन सोलंकी, सुभाष मित्तल, सुभाष महाली,

मंगक करेइ, कृष्णा हेंब्रम, झानो दिग्गी, पाथर दिग्गी, ममता भूमिज, डॉ सुनीता सोरेन, परमीत कुमार पूर्ति समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

क्या भाजपा में जाएंगे वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव? भानू प्रताप शाही ने भेजा प्रस्ताव

Related Posts

Jamshedpur: हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, जानिए किस गिरोह से...

Jamshedpur: गोविंदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी अपराधी कुख्यात सौरभ...

Jamshedpur: कुख्यात अपराधी रिंकू सेठ उर्फ सौरभ शर्मा जयपुर से गिरफ्तार,...

Jamshedpur: शहर में दहशत फैलाने वाले कुख्यात अपराधी सौरभ शर्मा उर्फ रिंकू सेठ को पुलिस ने राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है।...

जमशेदपुर की ट्रेजरी अफसर पुष्पलता के खिलाफ वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर...

झारखंड में राज्य कर सहायक आयुक्त पुष्पलता द्वारा विभागीय आदेशों की अवहेलना पर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कार्रवाई का आदेश दिया।जमशेदपुर: जमशेदपुर में...
152,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
651,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel