बिहार संस्मरण दिवस : पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

छपरा : पुलिस संस्मरण दिवस पर आज यानी शनिवार को छपरा पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस स्मरण दिवस पर सारण रेंज के डीआईजी विकास कुमार एवं छपरा के एसपी गौरव मंगला के द्वारा सभी शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं शहीद के परिजनों को सारण डीआईजी के द्वारा स्मृति चिंन्ह एवं शॉल से सभी को समान्नित किया गया।

सारण डीआईजी विकास कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे जितने भी पुलिसकर्मी शहीद हुए है उनके बलिदानों को पुलिस विभाग कभी नही भूल पाएगा। इन शहीदों से सारे पुलिसकर्मियों को ये सिख मिलती है हमें भी ऐसे ही सच्चे मार्ग पे चलते रहना चाहिए। इन शहीदों के प्रति पुलिस विभाग हमेशा आभारी रहेगा। छपरा एसपी गौरव मंगला ने भी अपने सम्बोधन में शहीदों को नमन करते हुए उनका आभार प्रकट किया। इस आयोजन के संचालन का भार डीएसपी डॉ. राकेश कुमार ने संभाला जो कि काफी सफल रहा। शहीदों को याद करते हुए सभी ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर अपनी अपनी श्रद्धांजलि दी।

वहीं इस मौके पर स्मृति परेड का भी आयोजन किया गया था। जिसकी अगुआई सार्जेंट शुभम कुमार एवं सार्जेंट अविनाश कुमार के द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। बताते चलें कि ये पुलिस संस्मरण दिवस जो प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसका ऐतिहासिक कारण यह है कि 21 अक्टूबर 1959 में भारत-चीन सीमा पर लद्दाख की बर्फीली ऊंचाइयों पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक टोकरी पर चीनी आक्रमणकारियों द्वारा किए गए। हमले में 10 बहादुर जवान अंतिम सांस तक लड़ते रहे और शहीद हो गए। उसके बाद 1961 में पुलिस महानिरीक्षकों के सम्मेलन में यह निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मरण दिवस पूरे देश में मनाया जाएगा तभी से यह परंपरा चली आ रही है।

वहीं आज के इस आयोजन में पुलिस लाइन डीएसपी मनोज कुमार सिंह, सार्जेंट दीपक कुमार, सार्जेंट राहुल उपाध्याय, सार्जेंट सृष्टि सुमन, सार्जेंट पूजा कुमारी, सार्जेंट रौशनी कुमारी, सार्जेंट नितेश राज, सार्जेंट ऋषि कुमार, सार्जेंट जुगनू कुमारी, शोशल मीडिया सेल प्रभारी पार्वती कुमारी और पुलिस मेंस एसोशिएसन के अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव सहित सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने इस मौके पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!