सासाराम में जलजमाव से परेशान लोग ने किया सड़क जाम

सासाराम : जलजमाव से परेशान लोगों ने सासाराम मुफस्सिल थाना अंतर्गत बलथुआं के पास जीटी रोड जाम कर जमकर नारेबाजी किया। आक्रोशित लोगों ने नगर निगम सासाराम के मेयर काजल कुमारी तथा नगर निगम पदाधिकारी के विरोध में जमकर नारेबाजी किया। आक्रोशितों का कहना है कि बलथुआं गांव में जलजमाव हो गया है। दो दिनों के मूसलाधार बारिश के साथ जलजमाव से आना जाना मुश्किल हो गया है। बच्चों का पढ़ाई भी बाधित हो गया है। जल निकासी का पूर्व स्रोत को बंद होने से जलजमाव का स्थिति उत्पन्न हो गया है।

लोगों के घरों में पानी घुसने से पीड़ित परिवारों कि परेशानी बढ़ गई है। सड़कों और गलियों में जलजमाव है। शहर का अधिकांश क्षेत्र का पानी इसी ओर जाने से स्थिति बद से बद्तर हो गया है।
सूचना मिलने के बाद अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे तथा लोगों को समझाने बुझाने में जुटे हुए हैं। बता दें कि चेनारी की ओर से सासाराम में प्रवेश करने वाला यह मुख्य सड़क है। जिसे बलथुआ के पास लोगों ने जाम किया है। यह वार्ड नंबर-9 का इलाका है।

https://22scope.com/residents-of-municipal-corporation-sasaram-locality-on-bamboo-bat/

दया नन्द तिवारी कि रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img