ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, आक्रोशितों ने ट्रक में लगाई आग

171
Advertisment

जहानाबाद : जहानाबाद में अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जाता है कि मृतक नया टोला का निवासी है. घटना अरवल मोड़ के समीप की है.

Advertisment

घटना के बारे में बताया जाता है कि बाइक सवार युवक अरवल मोड़ से आ रहा था, उसी समय विपरित दिशा से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने युवक को रौंद दिया, जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोश हो गए और सड़क को जाम कर दिया. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने ट्रक चालक को जमकर पीट दिया. वहीं ट्रक को आग के हवाले कर दिया.

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं आक्रोशितों को पुलिस ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया और जाम को हटाया. पुलिस ने मौके से ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है.

रिपोर्ट : गौरव

जहानाबाद : 45 हजार नकद के साथ 3 लाख की ज्वेलरी ले उड़े चोर

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates