रांची : 13 नवंबर 2021 को आजसू पार्टी रांची महानगर की बैठक हरमू रोड स्थित प्रधान कार्यालय में संपन्न हुई. इस बैठक की अध्यक्षता आजसू पार्टी रांची महानगर के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने की. बैठक में मुख्य रूप से रांची महिला महानगर के कार्यकर्त्ता सम्मेलन पर चर्चा हुई. जिसमें मुख्य रूप से वार्ड स्तर के महिला कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी की समीक्षा की गई.
महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने बताया कि बैठक में आगामी 16 नवंबर को रांची महानगर महिला का सम्मलेन आयोजित किया गया है जिसमें महिला कमिटी का गठन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला नेत्री सीमा सिंह, ज्ञान सिंह, बंटी यादव, रमेश गुप्ता, सुनिल यादव, बिरेंद्र प्रसाद, राकेश कुमार सिंह, अमित वर्मा, रीतलाल महतो, अभिषेक नायक, साकेत सिंह, असरीता टोपनो, ऋतु रंजन सहाय, कंचन सिंह, नेहा सिंह, बेबी देवी, करुणा, निलोफर, सालू, लक्ष्मी, बबली, प्रतीमा और मीरा देवी शामिल हुई.
हरिवंश राय बच्चन का मनाया गया जन्मोत्सव, कवि सम्मेलन में मिली हिंदी के महत्व की जानकारी

















