Twist : अयोध्या सामूहिक दुष्कर्म केस में सपा नेता का डीएनए नहीं हुआ पीड़िता से मैच, नौकर की रिपोर्ट मिली पॉजिटिव

डिजीटल डेस्क : Twist – अयोध्या सामूहिक दुष्कर्म  केस में सपा नेता का डीएनए नहीं हुआ पीड़िता से मैच, नौकर की रिपोर्ट मिली पॉजिटिव। अयोध्या में नाबालिग बालिका के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में अब नया Twist सामने आया है।

इस केस में अब डीएनए रिपोर्ट आ चुकी है। वारदात के मुख्य आरोपी सपा नेता मोईद खान का डीएनए पीड़िता मैच नहीं हुआ है जबकि उसके नौकर राजू की डीएनए रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यानी सपा नेता के नौकर राजू खान का डीएनए पीड़िता से मैच कर गया है।

अब सामूहिक दुष्कर्म मामले में किसी एक आरोपी का पर ही मुकदमा चलेगा।

पीड़िता को 12 हफ्ते का गर्भ था, कराया गया था गर्भपात

बता दें कि अयोध्या के भदरसा में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में बेकरी मालिक व सपा के भदरसा नगर अध्यक्ष मोईद खान और उनके नौकर सीतापुर निवासी राजू के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। उनकी संपत्तियों को अवैध बताकर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है।

दुष्कर्म के बाद किशोरी के गर्भ में 12 सप्ताह का भ्रूण भी पल रहा था। पीड़िता का लखनऊ के केजीएमयू के क्वीन मेरी अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने गर्भपात कराया था।

दर्ज एफआईआर में नाबालिग की मां ने बताया था कि उनकी पुत्री को खेत में काम करने के दौरान बेकरी में काम करने वाला राजू खान मिला था, जो उसे लेकर बेकरी मालिक व सपा नेता मोईद खान के पास गया था। वहां मोईद खान ने उसके साथ दुष्कर्म किया और राजू खान ने वीडियो बनाया।

बाद में वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल करके कई बार उन्होंने दुष्कर्म किया। बता दें कि इस मामले के प्रकाश में आने पर सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी मोईद को गिरफ्तार कर लिया था और अयोध्या स्थित उसके शॉपिंग कांप्लेक्स पर बुलडोजर चला दिया गया था।

 

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...