Ayodhya Gang Rape Case Updates : सीएम योगी की ताबड़तोड़ कार्रवाई पर टूटी अखिलेश की चुप्पी, बोले – आरोपी का हो डीएनए टेस्ट

डिजीटल डेस्क : Ayodhya Gang Rape Case Updates – सीएम योगी की ताबड़तोड़ कार्रवाई पर टूटी अखिलेश की चुप्पी, बोले – आरोपी का हो डीएनए टेस्ट। अयोध्या में 12 वर्षीया बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म का मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ की भृकुटी तनते ही जारी हुई पुलिस-प्रशासनिक ताबड़तोड़ कार्रवाई पर अब समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने चुप्पी तोड़ी है। शनिवार को लगातार इस मामले में हो रहे अपडेट से विचलित सपा खेमे की ओर से पूरे मामले पर पहली बार खुद अखिलेश यादव ने ही अपना पक्ष सामने रखा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव  ने कहा कि पीड़िता के न्याय होना चाहिए और इस कुकृत्य के आरोपी का भी डीएनए टेस्ट कराया जाना चाहिए ताकि इंसाफ का रास्ता निकले और इस मसले पर केवल सियासत ना हो।

Ayodhya Gang Rape Case Updates  : अखिलेश यादव बोले – डीएनए में आरोप झूठा निकले तो सरकारी कर्मियों पर हो कार्रवाई

अयोध्या गैंगरेप केस के बाद से विधानसभा से लेकर मौका ए वारदात पर सीएम योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेश के बाद जारी कार्रवाई के क्रम में अभी तक समाजवादी खेमा में चुप्पी छाई हुई थी। कोई भी कुछ भी टिप्पणी करने से बच रहा था। अयोध्या के सपा सांसद अवधेश पासी भी पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए थे जबकि सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी सपा सांसद का करीबी बताया जा रहा है। पूरे मामले में चौतरफा हो रही किरकिरी के बाद शनिवार को इस मामले में सपा की ओर से खुद अखिलेश यादव सामने आए। उन्होंने पीड़िता के साथ न्याय की मांग की है। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि इस कुकृत्य के मामले में जिन पर भी आरोप लगा है उनका डीएनए टेस्ट कराकर इंसाफ का रास्ता निकाला जाए न कि केवल आरोप लगाकर सियासत की जाए। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि जो भी दोषी हो उसे कानून के हिसाब से पूरी सजा दी जाए, लेकिन अगर डीएनए टेस्ट के बाद आरोप झूठे साबित हों तो सरकार के संलिप्त अधिकारियों को भी न बख्शा जाए, यही न्याय की मांग है।

Ayodhya Gang Rape Case Updates  : पीड़िता से मिलकर बोले थे कैबनेट मंत्री संजय निषाद– अब क्यों चुप हैं अखिलेश यादव ?

अयोध्या गैंग रेप के इस मामले अब पूरी तरह से सियासी तूल पकड़ लिया है। बीते लोकसभा चुनाव में अयोध्या सीट सपा ने जीता था और इस सामूहिक दुष्कर्म मामले का मुख्य आरोपी समाजवादी पार्टी का नेता है और स्थानीय ब्लॉक अध्यक्ष भी है। मोईद खान को अयोध्या के सांसद अवधेश पासी का करीबी भी माना जाता है। बताया जा रहा है कि इस सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई पीड़ित बच्ची निषाद समाज से है। पीड़ित बच्ची से मुलाकात के बाद मीडिया से मुखातिब हुए प्रदेश के मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि इस पूरे मामले में अभी तक सपा प्रमुख अखिलेश यादव का कोई बयान सामने नहीं आया है। वह ऐसे संगीन मामले में चुप क्यों हैं? इस केस का मुख्य आरोपी जिस पद पर है उसे अभी तक बर्खास्त क्यों नहीं किया गया है ?

अयोध्या में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी के बेकरी पर चला बुलडोजर।
Ayodhya Gang Rape Case Updates : अयोध्या में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी के बेकरी पर चला बुलडोजर।

Ayodhya Gang Rape Case Updates  : मुख्य आरोपी के बेकरी पर चला बुलडोजर, सीएम योगी ने बुलाई बैठक

पीड़ित बच्ची से हुए दुष्कर्म के मामले के संज्ञान में आते ही सीएम योगी आदित्यनाथ की भृकुटी तनी हुई है। उनके तेवर को देखते हुए लगातार पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई अयोध्या में तेजी से जारी है एवं उस संबंधी लगातार अपडेट राज्य मुख्यालय को जिला मुख्यालय से प्रेषित किया जा रहा है। अयोध्या में प्रशासन की टीम आरोपी मोईद खान के घर बुलडोजर लेकर पहुंची और मोईद खान की बेकरी को सील करने के बाद उस पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलवा दिया गया। बताया गया कि यह बेकरी अनधिकृत भूभाग पर जबरन कब्जा करके बनवाया गया था। इस बारे में राजस्व विभाग की पुष्टि के बाद यह कार्रवाई की गई है। बेकरी का लाइसेंस भी रद्द किया जा रहा है। इसी क्रम में लखनऊ में सीएम योगी ने इस मामले को लेकर अहम बैठक भी बुलाई है। सीएम ने गृह विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारियों को इस मीटिंग में बुलाया है। बैठक में अयोध्या में कानून व्यवस्था को लेकर बातचीत होनी है।

Ayodhya Gang Rape Case Updates  : बोले थे सीएम – ‘ऐसे अपराधियों को गोली नहीं मारी जाएगी तो क्या माला पहनाया जाएगा’

बाद में मामला संज्ञान में आने पर बीते गुरूवार को विधानसभा में खुद सीएम योगी ने इस मुद्दे पर अपने अधिकारियों और मंत्रियों के साथ ही प्रतिपक्ष सियासी दल को कड़ा संदेश दिया था। सीएम योगी ने अयोध्या में 12 साल की नाबालिग से रेप के मामले पर विधानसभा में बयान देते हुए कहा था कि ‘आरोपी समाजवादी पार्टी का है। उसने पिछड़ी जाति की बच्ची के साथ कुकृत्य किया। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वो आरोपी समाजवादी पार्टी के सांसद के साथ घूम फिर रहा था, लेकिन पार्टी के नेताओं के मुंह में दही जमा है। समाजवादी पार्टी ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। ऐसे अपराधियों को गोली नहीं मारी जाएगी तो क्या उन्हें माला पहनाया जाएगा’। सदन में सीएम योगी के बयान दिए जाने तक अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में नाबालिग से रेप के आरोप में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के भदरसा नगर अध्यक्ष मोइद खान और उनके नौकर राजू खान को गिरफ्तार कर लिया था।

Ayodhya Gang Rape Case Updates  : सीएम योगी से शुक्रवार को मिली पीड़ित बच्ची की मां और सुनाई थी आपबीती

पीड़ित लड़की की मां ने बीते शुक्रवार (2 अगस्त) को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उसी मुलाकात में सीएम योगी ने पीडिता की मां को भरोसा दिया कि आरोपियों के खिलाफ मुकम्मल कार्रवाई होगी। उसके बाद अब थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी पर भी एक्शन हुआ है और आरोपी की संपत्ति की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक, 12 वर्षीया पीड़िता अपने चार बहनों में सबसे छोटी है। उसके पिता की दो साल पहले ही मृत्यु हो गई है और घर का गुजारा उसकी मां और बहनों के द्वारा की जाने वाली मजदूरी से मिले रुपयों से चलता है। लगभग ढाई महीने पहले पीड़िता खेत से मजदूरी करके लौट रही थी और तभी रास्ते में उसे राजू नामक एक शख्स मिला जिसने उससे कहा कि बेकरी मालिक मोईद खान उसे बुला रहा है। आरोप है कि मोईद ने उसके साथ दुष्कर्म किया और राजू ने उस घिनौने वाकये का वीडियो बना लिया। फिर राजू ने भी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। लंबे समय तक दोनों वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करके उसके साथ रह-रहकर दुष्कर्म करते रहे। मामला खुलने पर पीड़ित परिवार वाले हैरत में रह गए और न्याय के लिए पुलिस के पास गई लेकिन आरोपियों के सियासी रसूख को देख पुलिस वालों ने भी हाथ खड़े करते हुए पीड़ित परिवार को टरका दिया था।

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...