Advertisment

शिलापट्ट तोड़ने के मामले में भाजमो के दो कार्यकर्ता गिरफ्तार

भाजमो ने पुलिस पर लगाया एकतरफा कार्रवाई का आरोप

भाजमो ने थाना का किया घेराव

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइन्स थाना क्षेत्र में विगत वर्ष शिलापट्ट तोड़ने के मामले में भाजपा व भाजमो के बीच हुई मारपीट की घटना में बीती रात बर्मामाइन्स थाना पुलिस ने भारतीय जनतंत्र मोर्चा के दो सक्रिय कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है. भाजमो ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए मंगलवार को थाना का घेराव किया.

ग़ौरतलब हो कि बीते वर्ष यह घटना हुई थी. उस समय भाजपा और भाजमो के कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार टकराव हुआ था और दोनों पक्षों ने मामला दर्ज करवाया था. इसी मामले में बीती रात पुलिस ने भाजमो के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है.

इसके बाद भाजमो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मंगलवार सुबह से ही थाने में जुटने लगे, साथ ही थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया. इन्होंने स्पष्ट रूप से पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है. वहीं निष्पक्ष रूप से कार्रवाई नहीं करने के पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है.

रिपोर्ट : लाला जब़ी

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...