Advertisement
Advertisement

BEGUSARAI में अपराधियों के साथ मुठभेड़ में दो गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी में मुठभेड़ के बाद दो अपराधी को हथियार एवं गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया है। यह मुठभेड़ चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र बूढ़ी गंडक नदी के किनारे बड़वा घाट के समीप की है।

गिरफ्तार अपराधी की पहचान चेरियाबरियारपुर निवासी प्रिंस कुमार के रूप में की गई है। उसके साथ पकड़े गए नाबालिग से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार लोगों के पास से दो देसी कट्टा, तीन गोली, एक खोखा, करीब दो किलो गांजा, मोटरसाइकिल का लॉक तोड़ने वाला एक चाबी, एक मोबाइल एवं गांजा पीने वाला चिलम बरामद किया गया है।

प्रेसवार्ता आयोजित कर में एसपी मनीष ने बताया कि शाम करीब 5:30 बजे गुप्त सूचना मिली कि बड़वा घाट के समीप स्थित शीशम के बगीचे में 6-7 अपराधी हथियार के साथ जमा हैं और अर्जुन प्रसाद नाम के व्यक्ति के घर और दुकान में डकैती करने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही मेरे निर्देशानुसार मंझौल डीएसपी के नेतृत्व में चेरिया बरियारपुर थानाध्यक्ष विवेक भारती एवं विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस की टीम जब बड़वा घाट के समीप पहुंचकर शीशम बगीचा की घेराबंदी करने लगी तो अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली चलाना शुरु कर दिया। बदमाशों ने पांच-छह राउंड गोली चलाई। जबाव में पुलिस ने भी चार राउंड गोली आत्मरक्षार्थ चलाई। इस दौरान पांच अपराधी फायरिंग करते हुए गंडक नदी में कूद कर फरार हो गए। जबकि एक नाबालिग सहित दो लोगों को पकड़ा गया है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- मधेपुरा में पूर्व DEPUTY CM तारकिशोर प्रसाद ने किया रोड शो

BEGUSARAI BEGUSARAI BEGUSARAI BEGUSARAI BEGUSARAI

BEGUSARAI

Commercial Advertisment

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...