सासाराम : रोहतास एसपी विनीत कुमार के निर्देश पर अवैध खनन परिवहन तथा अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में धौडाढ़ थाना पुलिस ने अलग-अलग मामले में दो शख्स को गिरफ्तार किया है। धौडाढ़ थानाध्यक्ष जयराम शुक्ला के नेतृत्व में चलाया गया विशेष छापामारी अभियान में वजीरगंज के गुड्डू चौधरी तथा निरंजनपुर के विशाल कुमार को गिरफ्तार किया गया।
अवैध बालू परिवहन करते हुए एक ट्रक को जब्त करते हुए चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। एसपी के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में धौडाढ़ पुलिस को यह सफलता के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
दयानंद तिवारी की रिपोर्ट


