पिकअप वैन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, चालक सहित दो गिरफ्तार

अररिया : बैरगाछी पुलिस ने भंगिया डायवर्सन पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पिकअप वैन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है. मौके से चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया.

रविवार की संध्या बैरगाछी थाना पुलिस ने भंगिया डायवर्सन के समीप गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है. मौके से चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

इस बारे में अररिया एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप बंगाल से अररिया के रास्ते सुपौल की ओर ले जाया जा रहा है. जिसके बाद बैरगाछी थानाध्यक्ष मेनका रानी व एसआई ऋषि राज के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान बंगाल की ओर से आ रही एक पिकअप वैन को रोककर उसकी तलाशी ली गई. तलाशी अभियान में 106 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया, जिसमें कुल शराब 954 लीटर है. उसके बाद वाहन चालक और खलासी को गिरफ्तार किया. उसे सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं इस मामले में बैरगाछी थाना में वाहन मालिक सहित चार लोगों पर उत्पाद अधिनियम के प्राथमिकी दर्ज की गई है.

रिपोर्ट: राकेश

ट्रांसफार्मर से तांबा व क्वायल चोरी करने के आरोपी गिरफ्तार

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...