लग्जरी कार से बिहार भेजी जा रही शराब के साथ दो गिरफ्तार

धनबाद : बिहार में जहरीली शराब की घटना ने कई लोगों की जान ले ली है. इसके बावजूद वहां शराब अवैध तरीके से भेजने का सिलसिला लगातार जारी है. ताजा घटनाक्रम में गोविन्दपुर थाने की पुलिस ने एक जाइलो वाहन का पीछा कर अवैध शराब की बड़ी खेत जब्त करने में सफलता प्राप्त की है. साथ ही पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है.

पकड़े गए दोनों ही युवक बिहार के लखीसराय का रहने वाले है. उन्होंने झरिया से शराब की खेप वाहन में लोड की थी. वाहन लेकर बिहार के लिए रवाना हुए ही थे इसी बीच डीएसपी अमर कुमार पांडेय को मिली गुप्त सूचना के आधार गोविंदपुर थाने की पुलिस ने साहिबगंज रोड में उक्त वाहन को जब्त किया. वाहन में मौजूद शराब को जब्त करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया.

डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने बताया कि वाहन संख्या पीबी 32 जे-7066 समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस तस्करी और इसके निर्माण एवं वितरण में जो लोग शामिल हैं उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

देशी कट्टा के साथ एक युवक गिरफ्तार

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!