गोड्डा : जिला के पथरगामा प्रखंड के परसपानी गांव के समीप देर रात सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव की ओर आ रहे थे. इसी क्रम में तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से दोनों युवकों को मौके पर ही मौत हो गई.
आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवा को आग के हवाले कर दिया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पथरगामा थाना पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया. वहीं शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
रिपोर्ट : प्रिंस
सड़क दुर्घटना में मजदूर की मौत, विरोध में 10 किमी तक एनएच जाम


