दो बाइक की ज़बरदस्त टक्कर, तीन की मौत

गोपालगंज : जिले के थावे थाना क्षेत्र के इटवा पुल के पास दो मोटरसाइकिल की आपस में जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई. फिलहाल पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करा कर शव को परिजनों को सौप दिया है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सकीना खातून और टप्पू मियां गोपालगंज आ रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही बाइक की टक्कर इटवा पुल के पास हो गई जिससे गाड़ी पर सवार दोनों लोगों की मौत हो गई. वहीं दूसरे  मोटरसाइकिल पर सवार अरविंद भारती बुरी तरह जख्मी हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगो के मदद से ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन घायल की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर ईलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया. गोरखपुर ले जाने के दौरान रास्ते मे ही युवक ने दम तोड़ दिया फ़िलहाल पुलिस ने तीनो शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

रिपोर्ट : आशुतोष तिवारी

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...