बेगूसरायः तेघड़ा थाना क्षेत्र के पिढ़ौली गांव के निकट एनएच 28 पर दो बाइक और एक स्कॉर्पियो की टक्कर में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक महिला की पहचान बछवारा गांव की शोभा देवी के रुप में हुई है.
बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद महिला का एनएच किनारे पानी भरे गड्ढे में गिर जाने से मौत हो गई. महिला अपने पुत्र के साथ बछवारा से राजोरा जा रही थी, तभी पिढ़ौली गांव के निकट सामने से आ रही एक बाइक से टकरा गई. इसी दौरान एक स्कॉर्पियो भी सामने सेल आ गया और तीनों वाहनों में जबरदस्त टक्कर हो गई. इस घटना में दोनों बाइक के चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों का इलाज तेघरा,अनुमंडलीय अस्पताल में कराया जा रहा है.
इधर घायलों को इलाज के लिए तेघरा,अनुमंडलीय अस्पताल ले जाने पर अस्पताल में कोई चिकित्सक नहीं रहने से ग्रामीण आक्रोशित हो उठे.
स्थानीय लोगों कहना है कि इस अस्पताल में न तो चिकित्सक है और न ही इलाज के उपकरण और जरुरी साधन.


















