भारी मात्रा में शराब के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार, पिता के राजनीतिक रसूख का….

पूर्वी चंपारण: पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर सरिया गांव में मंगलवार को ALTF की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं, जिनके पास से भारी मात्रा में देसी और विदेशी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने इस कार्रवाई को एक बड़ी सफलता बताया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार और बृजेश कुमार के रूप में हुई है। दोनों पर आरोप है कि वे लंबे समय से शराब के अवैध धंधे में लिप्त थे और पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर शराब की आपूर्ति कर रहे थे।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी अपने घर से ही शराब का गोरखधंधा चला रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मानिकपुर सरिया स्थित उनके घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर से 970 पीस ऑफिसर चॉइस, 174 लीटर बीयर, और 28 लीटर रॉयल स्टॉक समेत विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब जब्त की। मौके से दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें – ‘ऑपरेशन नया सवेरा’ : हमसे कहा गया फिल्म में काम मिलेगा लेकिन…, नेपाली दूतावास ने भेजा प्रशंसा पत्र…

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह भी जानकारी मिली है कि गिरफ्तार आरोपी एक राजनीतिक दल से जुड़े व्यक्ति के पुत्र हैं और अपने राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर शराब के इस अवैध कारोबार को संचालित कर रहे थे। इस मामले में पुलिस ने राजनीतिक संलिप्तता की भी जांच शुरू कर दी है। छापेमारी के दौरान इतनी बड़ी मात्रा में शराब देखकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। ALTF की टीम और हरसिद्धि थानाध्यक्ष के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को पुलिस प्रशासन ने बड़ी उपलब्धि माना है।

पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देश पर जिले भर में शराब माफियाओं और कारोबारियों के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों ने साफ किया है कि शराब के इस अवैध धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी रसूखदार क्यों न हो। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   शराब तस्करों के हमले में ASI जख्मी, छापेमारी के लिए पहुंची थी पुलिस…

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img