तार के चपेट में आने से 2 सगे भाइयों की मौत, तीसरा जख्मी

सुपौल : सुपौल जिले के निर्मली थाना क्षेत्र के बेलासिंगार मोती इलाके में कोसी नदी किनारे दलदल में फंसे मवेशी को निकालने के दौरान बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई है जबकि तीसरा गम्भीर रूप से घायल बताया जा रहा है। जिसका इलाज निर्मली अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज जांच में जुट गई है।

घटना को लेकर बताया गया है कि निर्मली थाना क्षेत्र के बेला सिंगार मोती इलाके में कोसी नदी किनारे स्थानीय निवासी राजेन्द्र मंडल का लड़का मवेशी को चारा खिलाने गया था। इस दौरान उसका मवेशी कोसी किनारे के दलदल में फंस गया जिसके बाद राजेन्द्र मंडल के तीन बेटे सहित अन्य लोग दलदल में फंसे मवेशी को निकालने लगे। लेकिन इस दौरान राजेंद्र मंडल के बेटे जय प्रकाश, ओम प्रकाश और विकास कुमार को बिजली का करेंट लग गया। जिसमें 15 वर्षीय जय प्रकाश कुमार और 16 वर्षीय ओम प्रकाश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा सख्स विकास कुमार करेंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में निर्मली अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। जहां विकास कुमार का इलाज चल रहा है।

यह भी देखें :

बताया गया है कि घटनास्थल के समीप किसी ने बिजली का तार खेत मे बिछाया हुआ था, जिसके चलते यह घटना घटी है। हालांकि अब तक यह खुलासा नहीं हुआ है कि बिजली का तार मोटर से पटवन के लिए लगाया गया था कि जानवरों से रक्षा के लिए। यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल एक ही परिवार में दो युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। इधर, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज घटना की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े : Supaul में युवक की गोली मार कर हत्या

अजय सिंह की रिपोर्ट

Jharkhand High Court: महिला पर्यवेक्षिका भर्ती में अभ्यर्थियों को राहत, 6...

झारखंड हाईकोर्ट ने महिला पर्यवेक्षिका भर्ती मामले में अभ्यर्थियों को राहत दी है। एनसीएल और ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्ति रोकने वाले...

JSSC CGL Scam: सुषमा कुमारी निलंबित, गिरफ्तारी के करीब दो महीने...

 झारखंड JSSC CGL नियुक्ति घोटाले में आरोपी सुषमा कुमारी को निलंबित कर दिया गया है। 19 अगस्त 2026 को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत...

Jharkhand Liquor Scam: 10.37 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी, ED ने...

 झारखंड के कथित शराब घोटाले में ED ने नीरज सिंह का बयान दर्ज किया है। विजन हॉस्पिटैलिटी और मार्शन इनोवेटिव पर 10.37 करोड़ रुपये...