Bihta में नदी में डूबने से दो भाई की मौत, इलाके में मातम

Bihta में सोन नदी में डूबने से दो भाइयों की हुई मौत, कुछ दिन पहले अपने नानी घर आया था दोनों भाई मौत के बाद मातम में पसरा पूरा गांव।

पटना: पटना के Bihta थानाक्षेत्र के सोन नदी इलाके में एक बार फिर दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। बच्चों की मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया। मिली जानकारी के अनुसार Bihta थानाक्षेत्र के मौदही गांव के समीप शुक्रवार की सुबह सोन नदी में खेलने के दौरान दो बच्चे डूब गए जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक दोनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने को स्थानीय पुलिस की टीम मौके पहुंची और स्थानीय लोग और गोताखोर की सहायता से शव को बाहर निकाला। इधर मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ एक साथ दो बच्चों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

“अंजान जी Foundation द्वारा नेत्रहीन बच्चों के लिए स्लेट और भोजन का वितरण”

मृतक बच्चों की पहचान शिव शंकर कुमार का 8 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार और 10 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है। दोनों मृतक बच्चे सहोदर भाई हैं। लगभग चार से पांच दिन पहले दोनों बच्चे मौदही अपने नानी घर आए थे। फिलहाल पुलिस ने मृतक बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अस्पताल भेज दिया है। इधर घटना को लेकर मृतक बच्चे की मामा रमेश कुमार ने बताया कि आज सुबह में दोनों बच्चे सोन नदी के पास खेलने गए हुए थे।इसी दौरान पहले एक बच्चा डूब गया, उसी को बचाने में दूसरा भी डूब गया।

Bihta में नानी घर आये थे बच्चे

दोनों भाई है और पांच दिन पहले नानी घर आए थे। वैसे दोनों नौबतपुर के करजा गांव के रहने वाले है। हालांकि मृतक के परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि गांव के किनारे सोन का इलाका है और आए दिन अवैध खनन होता है और कई गड्ढे भी हो चुके हैं इसी कारण इस तरह की घटना आए दिन हो रही है। प्रशासन को इसकी जानकारी है लेकिन सरकार प्रशासन चुपचाप तमाशा देख रही है।

 फिलहाल घटना को लेकर Bihta थानाध्यक्ष राजकुमार पांडे ने बताया कि घटना की जानकारी ग्रामीणों के द्वारा मिली जिसके बाद स्थानीय गोताखोर और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों मृतक बच्चे के शव को सोन नदी से बाहर निकाला गया है। फिलहाल दोनों की मौत हो चुकी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  राजधानी Patna में जल्द ही खत्म होगा जाम का झाम, नीतीश सरकार ने बना लिया मास्टरप्लान

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...