रांची में दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत, तीन गंभीर घायल

रांची. हीनू में अपार्टमेंट निर्माण के लिए किए गए गड्ढे में दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं घटना में दो बच्चे और एक महिला गंभीर घायल है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। यहां इलाज चल रहा है।

दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत

रांची में कल देर शाम से रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही है। ऐसे में ज्यादा मिट्टी निकालने से दीवार गिर गई और काम करने आए मजदूर अपने बच्चों के साथ नीचे दब गए। उसी दीवार के नीचे दबने से दो बच्चों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।

वहीं घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हीनू डोरंडा मार्ग को घंटो जाम कर दिया और 25-25 लाख रुपये मुआवजे की मांग की। इसकी सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। प्रशासन के आश्वासन के बाद सड़क जाम हटाया गया। वहीं घटना के बाद मौके से बिल्डर और मजदूरों के ठेकेदार फरार हो गए।

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...