औरंगाबाद: औरंगाबाद में तालाब में डूबने से दो किशोर की मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला औरंगाबाद के नगर थाना क्षेत्र के बैजनाथ बीघा गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव के कुछ बच्चे फुटबॉल खेल रहे थे। इसी दौरान उनका फुटबॉल नदी में चली गई। बच्चे अपना फुटबॉल निकालने नदी में कूद गए जहां गहराई अधिक होने की वजह से वे डूबने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दो बच्चे को बचा लिया लेकिन दो का पता नहीं चल पाया।
बाद में जब दो बच्चे घर नहीं पहुंचे तो लोगों ने दुबारा खोजबीन की और तब दो बच्चों का शव नदी से बरामद किया गया। दोनों बच्चों का शव बरामद होने के बाद मुआवजे की मांग को लेकर परिजन और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर नगर थाना की पुलिस को मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर परिजनों को समझा बुझा कर जाम खत्म करवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Rohtas में नदी से बरामद हुआ पोस्टमार्टम किया हुआ शव
औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट
Football Football
Football
Highlights


