SIRD सभागार में AI तकनीक की जानकारी और क्षमता विकास पर दो दिवसीय कार्यशाला, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री Dipika Pandey Singh ने कार्यशाला का किया उद्घाटन

Jharkhand: आधुनिकता के इस दौर में तकनीक एक साधन है , जो काम को आसान बनाती है , पर वो मनुष्य की जगह कभी नहीं ले सकती . आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI ) को समझने और उसका बेहतर उपयोग करने की जरूरत है . आज भले ही अधिकारी , पदाधिकारी इसका प्रशिक्षण ले रहे है , मगर जिस दिन SHG से जुड़ी दीदीयां इसका उपयोग करने लगेंगी, तब ये सही मायने में सफल साबित होगा। ये बात राज्य की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री Dipika Pandey Singh ने कही है। वो रांची के हेहल स्थित SIRD सभागार में JSLPS द्वारा कर्मचारियों की कार्य क्षमता बढ़ाने के साथ AI जैसे तकनीक की जानकारी पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला को संबोधित कर रहीं थी। JSLPS ने कुल 6 प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिए साढ़े चार सौ प्रतिभागियों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा है। जिसके तहत दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित किए जा रहे है। SIRD सभागार में आयोजित कार्यशाला में 60 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

आज AI को लेकर घबराने की जरूरत नहीं , बल्कि इसे अपनाने की जरुरत है

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मंत्री Dipika Pandey Singh ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग ने समय के साथ बदलाव को समझते हुए तकनीक के साथ दोस्ती की अच्छी पहल की है। आज AI को लेकर घबराने की जरूरत नहीं , बल्कि इसे अपनाने और इसका उपयोग काम को सरल बनाने के उद्देश्य से करना होगा। उन्होंने कहा कि हम सभी को तकनीक के साथ जुड़ते वक्त इसके दुरुपयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है।

खास कर तब , जब हम सरकारी काम काज के दौरान किसी प्रकार के डेटा का उपयोग कर रहे हो। अभी इस तरह के प्रशिक्षण और कार्यशाला का आयोजन जिला और प्रखंड स्तर पर भी आयोजित किए जाएंगे। उनकी कोशिश होगी की वो भी ऐसे कार्यशाला में शामिल हो कर तकनीक की नई जानकारियों को ग्रहण कर सकें। मंत्री Dipika Pandey Singh ने विभागीय अधिकारियों एवं पदाधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि नई तकनीक का ज्यादा से ज्यादा जानकारी ले कर , अपने कार्य क्षेत्र में इसका भरपूर उपयोग करें।

यह पहल ग्रामीण विकास विभाग के AI Support Cell के सहयोग से आयोजित की गई है

इस प्रशिक्षण श्रृंखला में देश के विभिन्न हिस्सों से प्रतिष्ठित संस्थानों और अग्रणी तकनीकी कंपनियों  के विशेषज्ञ महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर रहे है। जो विभिन्न AI प्लेटफॉर्म्स और टूल्स के उपयोग से जुड़ी हुई है । प्रशिक्षण सत्र में डेटा की समझ, डेटा फोरकास्टिंग, सर्वे एवं डेटा कलेक्शन, संचार प्रक्रियाओं में सुधार तथा एआई आधारित विभिन्न अनुप्रयोगों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

यह पहल ग्रामीण विकास विभाग के AI Support Cell के सहयोग से आयोजित की गई है। जिसका मुख्य उद्देश्य JSLPS टीम को अधिक से अधिक दक्ष, तेज़ और टेक्नोलॉजी-रेडी बनाना है। दो दिवसीय कार्यशाला में  JSLPS के CEO अनन्य मित्तल ,  विष्णु परिदा , राकेश कुमार , अमीन रहमान , नियति मर्चेंट , विनोद पांडेय, एस दास सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी मौजूद थे ।

 

 

Jharkhand Weather: झारखंड के 4 जिलों में Yellow Alert, अगले 3...

 झारखंड के दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में अगले 1 से 3 घंटे में गरज, वज्रपात और बारिश का Yellow Alert जारी किया गया...

Janmashtami 2026: CM सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, सुख-समृद्धि...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बिहार और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सामाजिक समरसता, प्रेम और उत्साह की कामना की।Janmashtami 2026 पटना:...

Traffic Challan Ranchi: रांची में Traffic Police का Special Drive, एक...

 रांची में यातायात पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन पर विशेष अभियान चलाकर 3874 चालान काटे। बिना हेलमेट के 1919 और नो पार्किंग...