गुमला में बारातियों से भरे वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो दर्जन लोग घायल

गुमला. जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के नौडीहा पुल पर सड़क हादसे में लगभग दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां प्राथिमक उपचार के बाद गुमला और रांची रेफर कर दिया गया है। यह घटना तब घटी, जब बारातियों को लेकर वापस आ रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

गुमला में हदासे में दो दर्जन लोग घायल

मिली जानकारी के अनुसार, केरागानी गांव से लोहरदगा जिले के कंडरा डीपा टोली में बारात गयी थी। वापसी के दौरान नौडीहा में पुल में वाहन टकरा गयी, जिससे यह घटना घटी। बताया जा रहा है कि घटना इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर के बाद वाहन में सवार सभी लोग 40 फिट पुल से नीचे गिर गए।

घटना में केरागनी निवासी राजकुमार उरांव, नंदू लोहरा, चंद्रपाल उरांव, कमलेश उरांव, कर्मपाल कुमार, संकेश्वर कुमार, राजकुमार उरांव, अमर उरांव के अलावे दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों एवं स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल से अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि घायलों की संख्या इतनी हो गई कि एंबुलेंस लोहरदगा, बिशनपुर, गुमला सिसई से मंगायी गयी तब जाकर सभी घायलों को अस्पताल भेजा जा सका।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img