रोहतास: जमीनी विवाद में पूर्व सरपंच सहित दो की हत्या

रोहतास : जिला के कंचनपुर गांव में जमीनी विवाद में पूर्व सरपंच सहित दो लोगों की हत्या हो गई.

दोहरे हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. दोनों मृतक मुफ्फसिल थाना सासाराम क्षेत्र के

कंचनपुर के बताए जा रहे हैं. मृतक का नाम सत्येंद्र सिंह उर्फ झरेला तथा पूर्व सरपंच अनिल यादव है.

घटना को लेकर जमीनी विवाद तथा पैसे की लेनदेन की बतायी जा रही है.

पूर्व से चल रहा था जमीनी विवाद

बताया जाता है कि सत्येंद्र सिंह उर्फ झरेला सिंह तथा पूर्व सरपंच अनिल यादव में

पूर्व से जमीन का विवाद चल रहा था. इसी को लेकर आज फिर कहासुनी हो गई. विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट के साथ गोलीबारी तक नौबत आ गई. जहां दोनों लोगों की मौत हो गई. बताया जाता है कि इन दोनों की मौत गोली लगने से हुई है. हालांकि लोगों का कहना है कि सत्येंद्र सिंह उर्फ झरेला सिंह पर पूर्व सरपंच अनिल यादव ने गोली चला दी, जिससे उनकी मौत हो गई. उसके बाद आक्रोशित लोगों ने पूर्व सरपंच अनिल यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी.

rohtas sp 22Scope News

दोषियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. वहीं घटना के तनाव को देखते हुए कंचनपुर गांव में भारी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है. मुफ्फसिल थाना सासाराम पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. वहीं दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

एसपी आशीष भारती ने कहा कि दोहरे हत्या की जांच पुलिस ने शुरू कर दिया है. घटना को लेकर पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. एसपी आशीष भारती ने जानकारी दी कि पैसे लेन देन की बात सामने आयी है. मृतक के परिजनों से आवेदन मिलते ही घटना में शामिल लोगों पर कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है.

रिपोर्ट: दयानंद

Saffrn

Trending News

Ranchi Athletics Championship: 22 मई से राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स का महाकुंभ,...

 रांची में 22 से 25 मई तक 29वीं राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन चैंपियनशिप होगी। 800 से अधिक एथलीट हिस्सा लेंगे, यहीं से कॉमनवेल्थ गेम्स...

 JPSC Exam Controversy: सिविल सेवा PT प्रश्नपत्र में हिंदी अनुवाद की...

 जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के प्रश्नपत्र में हिंदी अनुवाद की कई त्रुटियां सामने आईं। अभ्यर्थियों ने आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। JPSC...

 Ranchi Crime News: बेटे की बीमारी का बहाना बनाकर पति को...

 रांची के द्वारिकापुरी में पत्नी ने बेटे की बीमारी का बहाना बनाकर पति को घर बुलाया और कुछ लोगों से उसकी पिटाई करवा दी।...

Jharkhand Heat Alert: 10 जिलों में 44 डिग्री तक तापमान, सरकार...

 झारखंड में भीषण गर्मी और लू को लेकर येलो अलर्ट जारी। 10 जिलों में तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना, सरकार ने डीसी...

धनबाद Badminton Championship 2026: स्पोर्ट्स बैडमिंटन एक्सीलेंस अकादमी टूर्नामेंट का भव्य...

धनबाद में स्पोर्ट्स बैडमिंटन एक्सीलेंस अकादमी की बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन, विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।धनबाद Badminton Championship...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img