मधुबनी : मधुबनी में पंचायत चुनाव को लेकर दो गुटों में फायरिंग हुई. घटना में गोली लगने से दो लोग घायल हो गए हैं. घटना लौकही थाना क्षेत्र के कचनरवा गांव की है. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दल-बल के साथ पहुंचे और कई क्षेत्रों में नाकाबंदी करके जांच में जुट गई.
बता दें कि लौकही प्रखंड क्षेत्र में नौवें चरण में 29 नवम्बर को पंचायत चुनाव होना है. देर शाम मुखिया प्रत्याशी के बीच फायरिंग हुई, जिसमें बेल्ही भवानीपुर पंचायत के निवर्तमान मुखिया के पति चन्द्रगुप्त साह सहित दो लोग घायल हो गए हैं. दोनों घायलों को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी है. पंचायत चुनाव से पूर्व हुई इस फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.
रिपोर्ट : अमर कुमार


