CTS ग्राउंड में इस वजह से भिड़े दो पक्ष, मारपीट के साथ ही चले….

भागलपुर: भागलपुर के नाथनगर में स्थित CTS ग्राउंड में शुक्रवार को अचानक दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जम कर मारपीट और पत्थरबाजी के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में लिया। घटना के बारे में लोगों ने बताया शुक्रवार की शाम एक युवती स्कूटी चलाने के लिए ग्राउंड में पहुंची थी। इस दौरान वहां होमगार्ड के नौकरी की तैयारी कर रहे युवकों ने धुल उड़ने की बात कह स्कूटी चलाने से मना किया जिसके बाद दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई। CTS CTS CTS CTS CTS CTS 

LN Mishra 1 22Scope News

हालांकि उस वक्त ही मामला शांत भी हो गया और स्कूटी चलाने आई युवती वहां से चली गई। कुछ देर बाद वह फिर से वहीँ स्कूटी चलाने पहुंची जिसके बाद वहां मौजूद किसी एक युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। युवती के साथ छेड़छाड़ के बाद मौके पर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से पत्थरबाजी भी की गई। घटना की सूचना मिलने पर नाथनगर थाना, ललमटिया थाना और मधुसुदनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

यह भी पढ़ें – BN College पहुंचे राज्यपाल, छात्रों से हाथ जोड़ अपील करते हुए कहा ‘ऐसा…’

घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी हृदयकांत, सिटी एसपी शुभांक मिश्रा, एसडीएम धनंजय कुमार और डीएसपी 2 राकेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। इसके साथी एसएसपी ने अधिकारियों को शांति बहाली का निर्देश दिया। इस दौरान एसएसपी हृदयकांत ने कहा कि दोनों ही पक्षों के लोगों का बयान दर्ज किया जा रहा है साथ ही झड़प और पत्थरबाजी की घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  PM के आगमन को लेकर सतर्क है पुलिस, होटलों समेत….

भागलपुर से राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Nalanda Crime News: मेला देखने जा रहे युवक को रेलवे गुमटी...

Nalanda Crime News: बिहारशरीफ जंक्शन के पास सोमवार की देर शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे गुमटी के समीप...

Akshara Singh Viral Post: पवन सिंह के बयान के बाद फिर...

Akshara Singh Viral Post, पटना: भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। लड़कियों के सम्मान...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...