दसवीं के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर रूप से घायल

374
Advertisment

गया: मगध मेडिकल थानाक्षेत्र के अंतर्गत गया-बोधगया मुख्य मार्ग से सड़क हादसे की खबर आयी है. तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने तीन स्कूली छात्रों को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे घटनास्थल पर ही दो छात्रों की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक दोनों मृतक छात्र ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल के दसवीं के छात्र हैं. जो मोटरसाइकिल पर सवार होकर परीक्षा देने स्कूल जा रहे थे. मृतक छात्र स्कूल ड्रेस में थे और उनके गले में स्कूल का बैच लगा था. घटना के बाद गया-बोधगया मुख्य मार्ग को आक्रोशित स्थानीय लोगों ने जाम कर दिया है. जिसके कारण यातायात व्यवस्था बाधित हो गयी. घटना की जानकारी के मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है. जहां पुलिस मामले के छानबीन में जुटी है.

Advertisment

vlcsnap 2021 12 11 14h46m29s201 22Scope News

 

मगध मेडिकल थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी महताब आलम ने बताया कि अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल सवार तीन छात्रों को टक्कर मारा. जिससे मौके पर दो छात्रों की मौत हो गयी है. जबकि एक अन्य छात्र की स्थिति गंभीर बनी हुई है. जिसे तत्काल ईलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल घायल छात्र को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है. जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति चिंताजनक बतायी है. वहीं घटना में मृत दो अन्य छात्रों के शब को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.

रिपोर्ट- राम पाठक

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates