बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े की प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, आपसी विवाद है घटना की वजह

बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े की प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, आपसी विवाद है घटना की वजह

कटिहार : कटिहार में दिनदहाड़े प्रापर्टी डीलर की हत्या की खबर से सनसनी मची है। घटना का मुख्य कारण आपसी वजह बताया जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है। कटिहार में अपराधियों ने बेखौफ होकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दलन चौक के पास अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर अमरेश चौधरी को गोलियों से छलनी कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें कटिहार मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अमरेश चौधरी सहायक थाना क्षेत्र के मैथिल टोला के रहने वाले थे और प्रॉपर्टी डीलिंग के कारोबार से जुड़े थे।

DIARCH Group 22Scope News

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, छानबीन जारी 

आपको बता दें कि शुरुआती जांच में पुलिस आपसी विवाद को इस हत्या की बड़ी वजह मान रही है। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोग दहशत में हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। वहीं दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने एक बार फिर जिले की कानून-व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़े : सोनपुर में सुतीहार से काटसा मार्ग के चौड़ीकरण-मजबूतीकरण को स्वीकृति, 19 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

रतन कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...