अनियंत्रित पिकअप वैन ने पुजारी को रौंदा, मौत

गोपालगंज : बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा गांव के समीप पटना-महम्मदपुर स्टेट हाईवे 90 पर गुरुवार की दोपहर अनियंत्रित पिकअप वैन ने मंदिर के पुजारी को रौंद डाला. गंभीर रूप से घायल पुजारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक पुजारी दिघवा गांव के पुण्य देव दास उर्फ डगरिया बाबा थे. जो दिघवा गांव स्थित हनुमान मंदिर में वर्षों से पुजारी के रूप काम कर रहे थे.

घटना के संबंध में बताया गया कि महम्मदपुर की ओर से आ रही अनियंत्रित पिकअप वैन ने मंदिर के बगल में खड़े पुजारी को रौंद डाला. स्थानीय लोग पुजारी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन घटनास्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वैन को जब्त कर लिया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया है. पुजारी के भतीजा दूधनाथ पांडेय ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करते थे. अचानक हुई इस हादसे से पुजारी का पूरा परिवार मर्माहत हो गया है. थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि परिजनों द्वारा लिखित आवेदन मिलने के बाद पिकअप वैन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

रिपोर्ट : आशुतोष तिवारी

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...

Anuplal Mandal Jayanti: श्रवण कुमार बोले- ग्रामीण जीवन और समाज सुधार...

Anuplal Mandal Jayanti, कटिहार: साहित्यकार अनूपलाल मंडल की 129वीं जयंती के अवसर पर रविवार को कटिहार जिले के समेली प्रखंड मुख्यालय में समारोह आयोजित...