अग्निपथ योजना के तहत इस महीने से शुरू होगी भर्ती, देखें लिस्ट

नई दिल्ली : अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना उत्तर प्रदेश में भर्ती रैलियां आयोजित करेगी.

यह जानकारी सेना के प्रवक्ता ने दी. बताया जा रहा है कि

ये रैलियां अगस्त से दिसंबर तक अलग-अलग शहरों में आयोजित होंगी.

शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि बरेली में भर्ती रैली का आयोजन

19 अगस्त से 15 सितंबर के बीच किया जाएगा. इस रैली में 12 जिले कवर होंगे.

इसके अलावा मुजफ्फरनगर और आगरा में रैली का आयोजन

20 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होगा.

इसमें मुजफ्फरनगर के 13 और आगरा क्षेत्र के 12 जिले कवर होंगे.

22 अक्टूबर से 10 नवंबर तक रैली भर्ती का आयोजन

लखनऊ क्षेत्र में कानपुर में रैली भर्ती का आयोजन 22 अक्टूबर से 10 नवंबर तक होगा.

इसमें 13 जिले कवर होंगे. इसके बाद फैजाबाद में रैली में आयोजन होगा.

यहां 16 नवंबर से 6 दिसंबर तक रैली का आयोजन किया जाएगा. इसके बाद वाराणसी में 16 नवंबर से 10 दिसंबर तक रैली चलेगी, इसमें 12 जिले कवर होंगे.

सेना में सेवा करने का अवसर

14 जून को भारत सरकार ने अग्निपथ योजना का एलान किया था. इस योजना के तहत 17.5 साल से 23 साल के युवाओं को सेना में भर्ती किया जाएगा. हालांकि, ये भर्ती 4 साल के लिए होगी. 75 प्रतिशत लोगों की नौकरी 4 साल बाद खत्म हो जाएगी. हालांकि, बाकी 25 प्रतिशत लोगों को आगे भी सेना में सेवा करने का अवसर मिलेगा.

हालांकि, कोरोना के चलते देश मे 2 साल से सेना की कोई भर्ती नहीं निकली है, ऐसे में भारत सरकार ने 2022 के लिए अग्निपथ योजना में उम्र की सीमा को 21 से बढ़ाकर 23 साल कर दिया है.

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...