Advertisment

Union Budget 2025: राज्यों के साथ मिलकर 50 पर्यटन स्थलों को विकसित करेगा केंद्र, इनमें झारखंड के भी तीन

Union Budget 2025: आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2025-26 का आम बजट (Union Budget 2025) संसद में पेश किया। इसमें मोदी सरकार ने मध्यम वर्ग को बड़ी सौगात दी है। बजट के दौरान वित्त मंत्री ने कई बड़ी योजनाओं का भी ऐलान किया। इनमें देश के शीर्ष 50 पर्यटन स्थलों को विकसित करना भी शामिल है, जिनमें तीन पर्यटन स्थल- तिलैया डैम, तेनुघाट और नेतरहाट झारखंड से हैं।

Union Budget 2025: 50 पर्यटन स्थल विकसित होंगे

अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि केंद्र सरकार, राज्य सरकारों के साथ साझेदारी में देश के शीर्ष 50 पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए एक नया कार्यक्रम शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों को प्रमुख बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध करानी होगी। उन्होंने कहा कि इन पर्यटक स्थलों के होटलों को बुनियादी ढांचे एचएमएल (सामंजस्यपूर्ण मास्टर सूची) में शामिल किया जाएगा।

Union Budget 2025: आत्मनिर्भर भारत को मिलेगी गति

वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से संसद में पेश किए आम बजट पर कहा कि ये जनता-जनार्दन का बजट है। ये बजट फॉर मल्टिप्लायर्स है। बढ़िया बजट के लिए वित्त मंत्री को बधाई। ये 140 करोड़ भारतवासियों की आकांक्षाओं का बजट है। रिफॉर्म की दिशा में बड़ा बजट है। इससे बड़ा परिवर्तन आएगा। विकसित भारत के मिशन को बढ़ाने वाला बजट है।

पीएम मोदी ने कहा कि आम आदमी की जेब भरने वाला बजट है। इससे आत्मनिर्भर भारत को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज का दिन देश की विकास यात्रा के लिए अहम दिन है। यह हर भारतीय की आकांक्षाओं को पूरा करता है। हमने युवाओं के लिए कई सेक्टर्स के दरवाजे खोले हैं।

Union Budget 2025: टैक्सपेयर्स को बड़ा तोहफा

बता दें कि, केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने आज संसद में बजट पेश करते हुए भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 12 लाख रुपये तक कोई आयकर नहीं देना होगा। उन्होंने कहा कि सभी टैक्सपेयर्स को लाभ पहुंचाने के लिए स्लैब और दरों में बदलाव किया जा रहा है। इससे पहले 7 लाख की कमाई पर कोई टैक्‍स नहीं देना था। अब 24 लाख की आय पर अब 30 फीसदी टैक्स लगेगा।

JPSC PT Exam Scam: 48 सवाल हल करने के बावजूद पास...

JPSC 2025 PT परीक्षा में कथित धांधली मामले में CID ने चयनित अभ्यर्थी सुमन सौरभ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में फर्जी तरीके से परीक्षा...

RIMS Land Scam: रिम्स जमीन फर्जीवाड़ा केस में अदालत सख्त, शुभम...

RIMS Land Scam: रिम्स (राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) के लिए अधिग्रहित सरकारी ज़मीन से जुड़े हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में आरोपी बिल्डर शुभम साबू...

JPSC PT Scam: JPSC परीक्षा विवाद में नया मोड़, वायरल OMR...

JPSC PT Scam: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 2025 की प्रारंभिक परीक्षा (PT) में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे CID (क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट)...