Union Budget 2025: आत्मनिर्भर भारत को मिलेगी गति, बजट पर बोले पीएम मोदी

Union Budget 2025: आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2025-26 का आम बजट (Union Budget 2025) संसद में पेश किया। इसमें मोदी सरकार ने मध्यम वर्ग को बड़ी सौगात दी है। साथ ही बजट के दौरान वित्त मंत्री ने कई बड़ी योजनाओं का ऐलान किया है। वहीं इस बजट पर पीएम मोदी ने भी अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि यह बजट जनता-जनार्दन का बजट है। इससे आत्मनिर्भर भारत को गति मिलेगी।

पीएम नरेंद्र मोदी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से संसद में पेश किए आम बजट पर कहा कि ये जनता-जनार्दन का बजट है। ये बजट फॉर मल्टिप्लायर्स है। बढ़िया बजट के लिए वित्त मंत्री को बधाई। ये 140 करोड़ भारतवासियों की आकांक्षाओं का बजट है। रिफॉर्म की दिशा में बड़ा बजट है। इससे बड़ा परिवर्तन आएगा। विकसित भारत के मिशन को बढ़ाने वाला बजट है।

Union Budget 2025: आत्मनिर्भर भारत को मिलेगी गति

पीएम मोदी ने कहा कि आम आदमी की जेब भरने वाला बजट है। इससे आत्मनिर्भर भारत को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज का दिन देश की विकास यात्रा के लिए अहम दिन है। यह हर भारतीय की आकांक्षाओं को पूरा करता है। हमने युवाओं के लिए कई सेक्टर्स के दरवाजे खोले हैं।

बता दें कि, केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने आज संसद में बजट पेश करते हुए भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 12 लाख रुपये तक कोई आयकर नहीं देना होगा। उन्होंने कहा कि सभी टैक्सपेयर्स को लाभ पहुंचाने के लिए स्लैब और दरों में बदलाव किया जा रहा है। इससे पहले 7 लाख की कमाई पर कोई टैक्‍स नहीं देना था। अब 24 लाख की आय पर अब 30 फीसदी टैक्स लगेगा।

Union Budget 2025: बिहार पर फोकस

इस दौरान वित्त मंत्री ने कई बड़ी योजनाओं का ऐलान किया है। बजट में बिहार के लिए भी घोषणाएं की गई हैं, जहां इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने 7 टैरिफ रेट को हटाने का फैसला किया है। इसके बाद 8 टैरिफ रेट ही रह जाएंगे। सोशल वेलफेयर सरचार्ज हटाने का प्रस्ताव दिया गया है।

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...