नाइजर में फंसे प्रवासी मजदूरों की सकुशल घर वापसी को लेकर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से हुई मुलाकात

रांची. केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा कोडरमा लोकसभा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने आज विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से भेंट कर नाइजर में फंसे बगोदर क्षेत्र के प्रवासी मजदूरों की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की।

अन्नपूर्णा देवी विदेश मंत्रालय के निरंतर संपर्क में

अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि प्रवासी मजदूरों की सकुशल वापसी को लेकर वह प्रारंभ से ही विदेश मंत्रालय के निरंतर संपर्क में हैं। उन्होंने इस संवेदनशील विषय को लेकर विदेश मंत्री से विशेष ध्यान देने का अनुरोध किया, जिस पर डॉ. जयशंकर ने हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

IPRD 2 22Scope News

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी प्रयासों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा ने कहा कि सरकार संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु कार्य कर रही है। उन्होंने प्रवासी मजदूरों के परिजनों को आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार पूरी गंभीरता से विषय पर काम कर रही है और हर भारतीय की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

IPRD 1 22Scope News

सकुशल घर वापसी को लेकर दिलाया भरोसा

अन्नपूर्णा देवी ने यह भी बताया कि उन्होंने हाल ही में प्रवासी मजदूरों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें अब तक हुई प्रगति से अवगत कराया है। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि उनके अपने जल्द सुरक्षित घर लौटेंगे।

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...