बराकर नदी के तट पर 50 करोड़ की लागत से बना भव्य चंद्रप्रभु मंदिर, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया लोकार्पण

गिरिडीह: जिले के डुमरी रोड के बराकर नदी तट पर करीब 50 करोड़ रुपए के लागत से बने नवनिर्मित चंद्रप्रभु मंदिर के भव्य लोकार्पण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हुए।

मंदिर 1 22Scope News

बताते चलें कि 50 करोड़ के लागत से बने चंद्रप्रभु मंदिर में राजस्थान के जयपुर के तर्ज पर 32 रोशनदान वाला हवा महल का निर्माण हुआ है इसके साथ ही भव्य मंदिर भी बनाया गया है। जबकि नदी तट पर ही नौका का निर्माण किया गया है।

झारखंडी होने पर खुद को खुशकिस्मत मानता हूं- अर्जुन मुंडा

 

कार्यक्रम के बाद अर्जुन मुंडा ने कहा कि वो खुद को और झारखंड को खुशकिस्मत मानते हैं कि जैन मुनियों के तपोभूमि से एक-एक भाजपाई का सीधा साक्षात्कार होता रहता है। क्योंकि इसी धरती से चुनाव जीतने का उत्साह और झारखंडियो के सम्मान का ताकत भी मिलता है।

ये भी पढ़ें-  धनबाद में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली कार्यक्रम का आयोजन

ऐसे पूरा मधुबन और बराकर नदी तट पर स्थित चंद्रप्रभु मंदिर के लोकार्पण समारोह में शामिल होना उनके लिए सुखद अनुभव रहा। बातचीत के क्रम में पांच राज्यों के चुनाव के बाद एग्जिट पोल को लेकर कहा कि भाजपा सिर्फ जनता और ईवीएम पर भरोसा करती है क्योंकि जब ईवीएम खुलता है, तो रुझान में भाजपा की बढ़त दिखता है जो परिणाम घोषित होने तक आगे ही रहता है।

ईवीएम खुलने का है इंतजार

इस बार भी पांच राज्यों के चुनाव ने जो संकेत दिया है वो भाजपा को अंदरूनी मजबूती देने के लिए काफी है। अर्जुन मुंडा ने कहा कि ईवीएम खुलने का इंतजार है। सीएम हेमंत सोरेन द्वारा भाजपा को कारोबारियों का जमात बताने से जुड़े सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हेमंत सरकार के करनी को जनता देख रही है वो क्या बोले, जवाब आने वाले चुनाव में हेमंत सरकार को मिलना तय है।

ये भी पढ़ें- सीआईएसएफ और इसीएल की स्पेशल टीम ने अवैध कोयला भंडारण का किया भंडाफोड़

मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें गुजरात से आए कलाकारों ने भजनों पर नृत्य किया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी हुई थी।

 

Saffrn

Trending News

कटहरा जंगल में (Road Accident) तेज रफ्तार का कहर: पति की...

Jharkhand: झारखंड में सड़क हादसों (Road Accident) की मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। एक बार फिर सारठ से भीषण सड़क हादसे की...

व्यक्ति की संदिग्ध मौत, कुछ लोग अस्पताल में इलाजरत, पुलिस जांच...

मोतिहारी : इस वक्त के एक बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आई है जहां एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गई है और कुछ...

Ramayana का टीजर हुआ रिलीज, रनबीर कपूर के लुक ने जीता...

Ramayana Teaser Release: आज 2 अप्रैल को हनुमान जयंती मनाई जा रही है और इस दिन को और खास बनाया गया है Ramayana का...

मंत्री श्रेयसी ने दिया AI आधारित पाठ्यक्रम को प्रशिक्षण में शामिल...

पटना : बिहार सरकार के सूचना प्रावैधिकी विभाग के अतंर्गत स्थित मंत्री श्रेयसी सिंह के कार्यालय कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में बिहार कौशल...

चलती स्कॉर्पियो में लगी आग, धू-धू कर जली, वरिष्ठ महाप्रबंधक सहित...

गयाजी : गया-बोधगया सड़क मार्ग के पहाड़पुर मोड़ के समीप चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण अचानक स्कॉर्पियो का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img