CM नीतीश ने बोरिंग रोड में लोहिया पथ चक्र का किया लोकार्पण

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज विकास भवन के नवनिर्मित बेसमेंट पार्किंग का शिलापट्ट अनावरण कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित ‘जीविका दीदी की रसोई का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। ‘जीविका दीदी की रसोई’ का उद्घाटन करने के पश्चात् मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों से बातचीत कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

साथ ही स्व. डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा की जयंती के अवसर पर राधिका सिन्हा इंस्टीच्यूट एवं सच्चिदानंद सिन्हा लाइब्रेरी परिसर में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस अवसर पर स्व. डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा की आदमकद प्रतिमा का राधिका सिन्हा इंस्टीच्यूट एवं सच्चिदानंद सिन्हा लाइब्रेरी परिसर में लोकार्पण किया और स्व. डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने विकास भवन के नए चतुर्थ तल का उद्घाटन किया और निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री विकास भवन के छत पर भी गए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छत पर सोलर प्लेट लगाएं। विकास भवन की चहारदीवारी को और ऊंचा करें। परिसर में साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था रखें सभी चीजों को व्यवस्थित ढंग से रखें, ताकि विकास भवन परिसर का बाहरी दृश्य भी खूबसूरत दिखे। मुख्यमंत्री ने विकास भवन में उद्योग विभाग के ‘इन्वेस्ट बिहार की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

CM Nitish 1 2 22Scope News

इस अवसर पर भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौड्रिक, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा और जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी राहुल कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes: CM सम्राट चौधरी ने नवरात्रि पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...