केंद्रीय मंत्री नारायण राणे गिरफ्तार

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ अभद्र टिप्‍पणी के मामले में उन्‍हें पुलिस ने गिरफ्तार किया। राणे सूक्ष्‍म, लघु एवं मध्‍यम उद्योग मंत्री हैं। जुलाई में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट से जुड़े थे। राज्‍य सरकार का किसी केंद्रीय मंत्री को गिरफ्तार करने का यह दिलचस्‍प मामला है। राणे 20 साल में पहले केंद्रीय मंत्री हैं जिन्‍हें गिरफ्तार किया गया है

नासिक के पुलिस आयुक्त दीपक पांडे ने आपत्तिजनक बयान देने के मामले में मंगलवार को केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश जारी किए थे। पुलिस के एक दल को कोंकण शहर के चिपलून रवाना कर दिया गया था। राणे के खिलाफ महाराष्ट्र के उत्तरी शहर में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद यह आदेश जारी किया गया था।

बाम्‍बे हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत
गिरफ्तारी से बचने के लिए अंतिम समय में नारायण राणे ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इसमें उनके खिलाफ दर्ज तीन एफआईआर को खारिज करने की गुहार लगाई गई। लेकिन, कोर्ट ने तत्‍काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...